अस्पताल से ऋषि कपूर ने बजट पर किया ट्वीट- दूधवाले से कैसे मोलभाव करती हैं निर्मला सीतारमण?

Rishi Kapoor On Budget 2020: ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, ऋषि कपूर ने हॉस्पिटल से ही सोशल मीडिया पर बजट पर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में निर्मला सीतारमण पर भी चुटकी ली है।

Budget 2020
Rishi Kapoor, Nirmala Sitharaman 
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • अस्पताल से ऋषि कपूर ने बजट पर ट्वीट किया है।
  • ऋषि कपूर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर चुटकी ली है।

मुंबई. ऋषि कपूर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, हॉस्पिटल से भी ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऋषि ने अपने ट्वीट के जरिए 1 फरवरी को पेश हुए सालाना के जरिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर चुटकी ली है। 

ऋषि कपूर ने बजट पर दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'एक बात सोच रहा हूं, माननीय वित्त मंत्री मैडम निर्मला सीतारमण भारतीय वार्षिक बजट तैयार करते समय तो ट्रिलियन रुपए की बात करती हैं, इसके आगे बिलियन भी छोटा है।' 

ऋषि कपूर अपने दूसरे ट्वीट में लिखते हैं- वित्त मंत्री बतौर हाउस वाइफ स्थानीय विक्रेताओं और दूधवाले से दरवाजे पर कैसे डील करती होंगी।  ये सोचने वाली बात है। क्या वह भी मोलभाव करती होंगी। आठ आना कम करो, सवा रुपया और कम करो।  अजीब है पर यही जिंदगी है।'

अस्पताल पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऋष‍ि कपूर को इंफेक्शन की वजह से एडमिट किया गया है। पीटीआई से बातचीत में ऋष‍ि ने कहा, 'मुझे एक इंफेक्शन है, जिसका इलाज चल रहा है। कोई परेशानी की बात नहीं है। शायद ये प्रदूषण का असर है।'

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी ऋषि कपूर के पास अस्पताल ही पहुंच गए हैं। रणबीर और आलिया अरमान जैन के प्री वेडिंग में भी शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कर रही थीं।  

दीपिका पादुकोण के साथ आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये साल 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म इंटर्न का रीमेक होगी। इस फिल्म में ऐनी हैथवे और रॉबर्ट डी नीरो लीड रोल में थे। ये फिल्म 2021 में रिलीज होगी। 

ऋषि कपूर इससे पहले इमरान हाशमी के साथ फिल्म बॉडी में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल नहीं दिखा पाई थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर हाल ही में कैंसर का इलाज के बाद अमेरिका से भारत लौटे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर