Iulia Vantur की लाइव चैट के दौरान बीच में आ गए Salman Khan, देखकर शर्माने लगीं एक्ट्रेस

Salman Khan interrupts Iulia Vantur: कई साल से सलमान खान का नाम यूलिया वंतूर से जुड़ रहा है। हाल ही में सलमान उनकी लाइव चैट में दिखाई दिए।

Salman Khan interrupts Iulia Vantur in live chat
Salman Khan interrupts Iulia Vantur in live chat  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान और यूलिया वंतूर का वीडियो हुआ वायरल
  • लाइव चैट कर रही थीं यूलिया वंतूर
  • पीछे से आ गए सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सलमान की लव लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही है। काफी वक्त से उनका नाम रोमानियन एक्ट्रेस-टीवी होस्ट यूलिया वंतूर से जुड़ रहा है। हालांकि सलमान ने यूलिया से अपने रिश्ते की बात को आज तक सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। लेकिन कई बार सलमान के परिवार के साथ यूलिया की फोटोज और वीडियोज हो चुकी हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वे खान परिवार के काफी करीब हैं।

इतना ही नहीं, यूलिया अभी भी सलमान के परिवार के साथ उनके पनवेल वाले फॉर्महाउस पर हैं। लॉकडाउन की वजह से सलमान और उनका परिवार फॉर्महाउस में ही हैं। हाल ही में फार्महाउस का एक वीडियो वायरल वायरल हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि सलमान और यूलिया एक-दूसरे के साथ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mysalmankhan.ig) on

एक फैन क्लब ने यूलिया के लाइव चैट शो का वीडियो शेयर किया है। मजे की बात ये है कि जब यूलिया लाइव थीं और बातचीत कर रही थीं, तभी पीछे सलमान भी आ गए। वे देखने लगे कि यूलिया क्या कर रही हैं। लाइव चैट के दौरान सलमान के आने पर यूलिया के एक्सप्रेशंस देखने लायक थे। लेकिन वीडियो के आखिर में यूलिया, सलमान को देखकर ब्लश करने लगीं। वे अपनी  मुस्कान नहीं रोक पाईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vanturiulia) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vanturiulia) on

आपको बता दें कि यूलिया एक रोमानियन टीवी शो होस्ट हैं, जो कुछ साल पहले बॉलीवुड में शिफ्ट हो गई थीं। वे फिल्म ओ तेरी में एक स्पेशल गाने में नजर आईं थीं। इस फिल्म को सलमान ने प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा वे गाने 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में भी दिखेंगी, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है। 

वहीं सलमान की अगर बात करें तो वे फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आएंगे। ये फिल्म ईद 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते खबरें हैं कि इसकी रिलीज डेट आगे खिसक सकती है। इसके अलावा वे फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर