सलमान खान ने गरीबों के लिए ट्रैक्टरों से भिजवाया भोजन, जैकलीन फर्नांडिस-यूलिया वंतूर ने भी की मदद

Salman Khan Ration Distributing Video: सलमान खान अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए पनवेल वाले फार्महाउस आए थे और तब से वो यहां पर ही फंस गए हैं...

Salman Khan Send food for needy From farm house in lockdown Watch video
सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने फार्महाउस से एक नया वीडियो पोस्ट किया है।
  • वीडियो में वो जरूरतमंदों के लिए खाना भेजते नजर आ रहे हैं। 
  • सब एक लाइन में खड़े होकर सामान ट्रैक्टर और गाड़ी में पहुंचा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे टाइम से अपने पनवेल वाले फार्मफाउस में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन से पहले सलमान अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए आए थे और तब से यहां पर ही फंस गए हैं। सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर, अर्पिता खान शर्मा, आयूष शर्मा सहित कुछ अन्य लोग भी यहां फंस हुए हैं। अब हाल ही में सलमान खान ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो जरूरतमंदों के लिए खाना भेजते नजर आ रहे हैं। 
इस वीडियो में सलमान खान अपनी फैमिली के साथ फार्महाउस में जरूरत लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करते दिख रहे हैं। सब एक लाइन में खड़े होकर सामान ट्रैक्टर और गाड़ी में पहुंचा रहे हैं। ताकि ये गाड़ियां बाद में जरूरतमंदों और गरीबों तक भोजन पहुंचाने में मदद कर सकें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on


वैसे सलमान खान जब से अपने फार्महाउस पहुंचे हैं वो लगातार वीडियोज पोस्टकर रहे हैं। कुछ दिन पहले सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो उन लोगों पर गुस्सा होते दिख रहे थे जो बिना जरूरत के बाहर निकल रहे हैं और लगातार रूल टोड़ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jacquelinef143) on


इतना ही नहीं, सलमान खान ने प्यार कोरोना नाम का एक सॉन्ग भी लॉन्च किया था। जिसे फैन्स ने खूब प्यार दिया। लॉकडाउन के दौरान वो फिलहाल अपने फार्महाउस में रहकर फिल्म राधे की भी तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सलमान अपने वजन का खास ध्यान रख रहे हैं। सलमान खान पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह अपना वजन कम रखें, क्योंकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे तुरंत राधे के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग शुरू करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर