Dabangg 3: सलमान खान ने बर्थडे गर्ल सई मांजरेकर संग किया डांस, दबंग-3 के गाने पर सिखाया हुक स्टेप

बॉलीवुड
Updated Dec 24, 2019 | 20:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan Saiee Manjrekar Dance Video: सई मांगरेकर की बर्थडे पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है। इसमें वो सलमान खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं...

salman khan dance with Dabangg-3 Girl Saiee manjrekar Watch video
सई मांजरेकर और सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सई मांजरेकर ने दबंग-3 से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।
  • दबंग-3 में सई ने सलमान खान की लव इंटरेस्ट का रोल निभाया है।
  • फिल्म में सलमान और सई की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।

दबंग-3 की बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के बाद एक्ट्रेस सई मांजरेकर के बर्थडे का भी ग्रैंड सेलिब्रेशन मनाया गया। सोमवार को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई की बर्थडे पार्टी रखी गई। जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान सहित दबंग-3 की पूरी टीम मौजूद रही। सई मांजरेकर की बर्थडे पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ब्लैक कलर की ड्रेस पहने सई बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
सई मांगरेकर की बर्थडे पार्टी का एक इनसाइड वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो सलमान खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। जी हां, सई अपने बर्थडे पर दबंग खान को डांस करवाती दिखी। सलमान खान ने सई मांजरेकर के साथ मुन्ना बदनाम हुआ गाने पर डांस किया। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कैसे सलमान, सई को हुक स्टेप सिखा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@being_nafis_khan_offcial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@being_nafis_khan_offcial) on

दबंग-3 सीरीज की तीसरी फिल्म है जो कि 20 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सलमान के अपोजिट रज्जो के रोल में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हैं और एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी हैं। सई ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। प्रभू देवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। दबंग-3 ने महज 4 दिनों में 91.85 करोड़ की कमाई कर ली है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर