Sara Ali Khan Photos: सारा अली खान ने शेयर की अमृता सिंह के साथ खास फोटोज, लगीं मां की परछाई

बॉलीवुड
Updated Dec 29, 2019 | 18:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sara & Amrita Singh Photos: सारा अली खान ने हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वे बिल्कुल अपनी मां की परछाई लग रही हैं।

Sara Ali Khan and Amrita Singh photos
Sara Ali Khan and Amrita Singh photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सारा अली खान ने शेयर की मां और भाई के साथ फोटोज
  • फोटोज में मम्मी अमृता सिंह की परछाई लगीं सारा
  • फोटोज में सारा के भाई इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में अपनी दोस्त के साथ छुट्टियां मना कर लौटी हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने पिछले साल केदारनाथ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे अपनी मम्मी अमृता के साथ नजर आ रही हैं। पहली फोटो में सारा और अमृता दोनों वाइट और रेड आउटफिट्स में दिख रही हैं। इन फोटोज में वे बिल्कुल अपनी मां की परछाई लग रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में सारा और अमृता के साथ इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ सारा ने कैप्शन में अपनी खास शायरी भी लिखी। उन्होंने अपने मां को 'मम्मी नं. 1' बताया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

सारा अक्सर अपनी फोटोज के साथ कुछ न कुछ शायरी लिखती हैं। जो काफी फनी होती है। हाल ही में सारा ने सिम्बा को एक साल पूरे होने पर एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे फिल्म के सेट पर मस्ती करते हुए दिख रही थीं। रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में सारा, रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सारा, इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन है। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जो अगले साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वे वरुण धवन के साथ कुली नं. 1 में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर