Sara Ali Khan Bikini Video: सारा अली खान बनीं 'जलपरी', पानी के अंदर फ्लाइंग Kiss करती आईं नजर

Sara Ali Khan Bikini Video From Vacaiton: सारा अली खान इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जलपरी की तरह पानी में मस्ती कर रही हैं।

Sara Ali Khan Bikini Video
Sara Ali Khan Bikini Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सारा अली खान ले रही हैं छुट्टियों का मजा
  • सारा ने शेयर की वेकेशन की वीडियो
  • वीडियो में जलपरी बन सारा ने की अंडरवॉटर मस्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान नई जनरेशन की सबसे फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने साल 2017 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया कि एक्टिंग उनके रगों में है। दो फिल्मों के बाद से ही सारा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। सारा अपने परिवार के भी बहुत करीब है। इन दिनों वे अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

सारा अपने इस वेकेशन की कई फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ वीडियोज भी पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज में वे बिल्कुल 'जलपरी' बनी दिख रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत में वे वाइट बिकिनी पहने पानी में जंप करते नजर आ रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Jalpari Main Chali.... A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

 

अंडरवॉटर वे फ्लाइंग किस कर रही हैं। वे मास्क पहने समंदर के अंदर मछलियों के साथ खेल रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिख, 'जलपरी...मैं चली।' सारा ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे पानी में हाथ फैलाए रिलेक्स करते दिख रही हैं। सारा की इन वेकेशन वीडियोज और फोटोज को उनके फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जल्द ही सारा, इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। फैंस इस जोड़ी को देखने को लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म वेलेंटाइन्स डे के मौके पर यानि 14 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा सारा कुली नं. 1 में वरुण धवन के साथ दिखेंगी। ये फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर