112 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, बेटी सोनाक्षी से लिए हैं 10 करोड़ रुपए उधार

Shatrughan Sinha Birthday: शत्रुघ्न सिन्हा आज 75 साल के हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा कई वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, वह करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी से उधार लिए हैं।

Shatrughan Sinha, Sonakshi Sinha
Shatrughan Sinha, Sonakshi Sinha 
मुख्य बातें
  • शॉटगन नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना 75वां बर्थडे मना रहे हैं।
  • शत्रुघ्न सिंह करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 
  • शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने चुनावी एफिडेविट में 112 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। 

मुंबई. 'खामोश' जब भी ये शब्द सुनाई देता है तो जुबान पर सबसे पहला नाम शत्रुघ्न सिन्हा का आता है। शॉटगन नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा आज (9 दिसंबर) अपना 75वां बर्थडे मना रहे हैं। शत्रुघ्न सिंह करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 2019 में पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट के खिलाफ चुनाव लड़ा था। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने चुनावी एफिडेविट में 112 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। 

शत्रुघ्न सिन्हा के एफिडेविट के मुताबिक उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से 10 करोड़ 59 लाख रुपए उधार लिए हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपने एफिडेविट में कहा था कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से 10 करोड़ का उधार लिया था। 

अमिताभ बच्चने के साथ हिट रही जोड़ी 
बिहार में जन्में शत्रुघ्न सिन्हा ने देवानंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 70 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी काफी हिट रही थी। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने बायोग्राफी में लिखा, 'पर्दे पर हमारी जोड़ी सुपरहिट थी। लोग मेरी काफी तारीफ भी किया करते थे। मेरा रोल भी अमित पर हावी रहता था। वहीं, अमिताभ मेरी तारीफ से जलने लगे थे और धीरे-धीरे मेरे साथ फिल्में करनी बंद कर दी थी।' 

   
पूनम सिन्हा से की थी शादी 
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्ट्रेस पूनम सिन्हा से शादी की थी। हालांकि, शादी से पहले पूनम सिन्हा की मम्मी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने कपिल शर्मा शो में बताया था कि उन्होंने अपने भाई और प्रोड्यूसर एन.एन. सिप्पी साहब को शादी का प्रपोजल लेकर पूनम सिन्हा की मम्मी के पास भेजा था। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि मेरी होने वाली सास ने उन दोनों से कहा कि- 'तुमने अपने भाई की शक्ल देखी है। तुम इतना बड़ा और पढ़ा-लिखा आदमी आदमी होकर उस जाहिल का हमारा सामने प्रपोजल लाया है, जो शक्ल से ही गुंडा लगता है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर