शिल्पा शेट्टी के 8 साल का बेटे ने जिम में टाइगर श्रॉफ को दी कड़ी टक्कर, राज कुंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Shilpa Shetty Son Video: शिल्पा शेट्टी के 8 साल के बेटे वियान जिम में टाइगर श्रॉफ को कड़ी टक्कर देते नजर आए। राज कुंद्रा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात।

Shilpa Shetty Son Viaan Does Back flip with Tiger Shroff
Shilpa Shetty Son Viaan Does Back flip with Tiger Shroff 
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ के साथ जिम में नजर आए शिल्पा शेट्टी के 8 साल के बेटे वियान
  • टाइगर के सामने वियान ने किया बैक फ्लिप
  • शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही लंबे अर्से से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अपने फैंस के साथ जुड़ी हुईं हैं। वो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन उनके घर में ऐसी अकेली नहीं हैं उनके 8 साल के बेटे वियान राज कुंद्रा भी फिटनेस फ्रीक हैं। हाल ही में वियान की एक वीडियो सामने आई है जो किसी को भी हैरान कर दे।

दरअसल शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें वियान एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बैक फ्लिप की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वियान बैक फ्लिप करते हैं जिससे टाइगर इंप्रेस हो जाते हैं और उनके लिए ताली बजाते हैं। इसके बाद टाइगर भी बैक फ्लिप करते हैं। इस वीडियो को शेयर कर राज कुंद्रा ने लिखा, 'अपनी प्रेरणा और आदर्श के साथ मेरा छोटा टाइगर। प्रैक्टिस आपको परफेक्ट बनाती है।' इस पोस्ट पर टाइगर ने कमेंट किया, 'मेरा भाई अगला लेवल है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on

इससे पहले पिछले साल शिल्पा ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें वियान टाइगर के सामने बैक फ्लिप करते नजर आ रहे थे और टाइगर ताली बजाकर उन्हें चीयरअप कर रहे थे। इस वीडियो को पोस्ट कर शिल्पा ने लिखा था, 'छोटा जिमनास्ट स्टूडेंट अपने गुरू को कुछ दिखाता हुआ। उसकी प्रेरणा बनने के लिए थैंक्यू टाइगर श्रॉफ। तुम्हें खुश करने के लिए वियान ने आज पहली बार बैक फ्लिप किया।' राज कुंद्रा इससे पहले भी वियान की कई वीडियो शेयर कर चुके हैं जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के करीब ढाई साल बाद 21 मई 2012 को उनके बेटे वियान राज कुंद्रा का जन्म हुआ। अब इस साल 15 फरवरी को शिल्पा और राज के घर बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा आईं, जिनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर