सुशांत ने अपनी दूरबीन से श्रद्धा कपूर को दिखाया था चांद, एक्ट्रेस ने बताया कैसा है घर

Shraddha Kapoor Remembers Seeing Moon With Sushant: श्रद्धा कपूर ने बताया कि जब वो सुशांत सिंह राजपूत के घर गईं थीं तब उन्होंने उनके दूरबीन से चांद देखा था।

Shraddha Kapoor remembers Sushant Singh Rajput
Shraddha Kapoor remembers Sushant Singh Rajput 
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर ने किया सुशात सिंह राजपूत को याद
  • श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर बताया कि सुशांत ने अपनी दूरबीन से उन्हें चांद दिखाया था
  • एक्ट्रेस ने पोस्ट लिख कहा- वो छोटी चीजों में ही खुश रहते थे

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया और कोई भी यह यकीन नहीं कर पा रहा कि वो अब इस दुनिया में नही रहें। सुशांत के निधन के बाद से तमाम सेलेब्स उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

सुशांत को याद कर लिखा ये पोस्ट

अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सुशांत को याद किया है और बताया है कि वो कैसे इंसान था। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ फोटो शेयर की और लिखा, 'जो कुछ भी हुआ उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं और इसे स्वीकार कर पाना बहुत मुश्किल है। यह बहुत बड़ा नुकसान है। सुशांत... प्रिय सुश..! विनम्रता, बुद्धिमत्ता और हर चीज में खूबसूरती देखने वाले शख्स थे। वो अपनी ही धुन पर थिरकते थे। मैं हमेशा सेट पर उससे मिलने के लिए उत्सुक रहती थी और सोचती थी कि अब हम किस बारे में बातचीत करेंगे। एक अच्छे को- एक्टर के साथ- साथ वो बहुत अच्छे इंसान भी थे। वो लोगों की परवाह करते थे और उन्हें खुश देखना चाहते थे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on

सुशांत ने श्रद्धा को दिखाया था चांद

श्रद्धा ने बताया कि सुशांत के घर पर सब मिले थे, ये मुलाकात कविता और म्यूजिक से भरी थी। श्रद्धा ने लिखा, 'उन्होंने मुझे अपनी दूरबीन से चांद दिखाया था और मेरे निशब्द थी कि मैं इसकी खूबसूरती को इतने करीब से देख सकती थी। वो यह फीलिंग शेयर करना चाहते थे।'

श्रद्धा ने बताया कैसा था सुशांत का घर

सुशांत को याद करते हुए श्रद्धा ने आगे लिखा, 'हमारी फिल्म छिछोरे का गैंग पावना स्थित उनके खूबसूरत घर गया था। हम सब वहां हमारे आसपास मौजूद नेचर की शांति से हैरान रह गए थे, उन्हें नेचर से प्यार था।' श्रद्धा ने बताया कि सुशांत छोटी चीजों से ही मंत्रमुग्ध थे और उनपर फिदा हो जाते थे। सही मायने में वो ऐसे इकलौते थे। मैं तुम्हें याद करूंगी, प्रिय सुशांत।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

मालूम हो कि श्रद्धा ने पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई फिल्म छिछोरे में सुशांत के साथ काम किया था और उनकी पत्नी का रोल निभाया था। यह फिल्म एंटी सुसाइड थीम पर आधारित थी। इस फिल्म को और दोनों के काम को पसंद किया गया था। 

बता दें सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। 15 जून को विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था और उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे सेलेब्स में श्रद्धा भी शामिल थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर