Tik Tok Videos: टिक टॉक पर छाया श्वेता तिवारी की ऑनस्क्रीन बेटी का ये अंदाज, देखें वीडियो

बॉलीवुड
Updated Dec 05, 2019 | 15:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tik Tok: छोटे पर्दे के कई एक्टर डिजिटल सेंसेशन बन चुके हैं। छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब वीडियो के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। इस लिस्ट में परवरिश की एक्ट्रेस का आशिका भाटिया का भी नाम आता है।

Aashika bhatia का टिक टॉक वीडियो
Aashika bhatia का टिक टॉक वीडियो 
मुख्य बातें
  • एक्टर के साथ-सााथ आशिका भाटिया एक टिक टॉक स्टार भी हैं।
  • आशिका आए दिन अपना वीडियो शेयर करती रहती हैं।
  • हाल ही में आशिका का एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

टीवी सीरियल परवरिश में गिन्नी का किरदार निभाने वाली आशिका भाटिया अब डिजिटल सेंसेशन बन चुकी हैं। उनका टिक टॉक वीडियो खूब पसंद जा रहा है। इन वीडियो में उनकी दमदार एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती है। वीडियो में वो कभी डांस तो कभी अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो टिक टॉक पर छाया हुआ है। वीडियो में वो ऐसी गर्लफ्रेंड की भूमिका में हैं जो अपने बॉयफ्रेंड को धमकी दे रही हैं।

वीडियो में आशिका भाटिया लड़के से बोलती हैं कि 'किसी और लड़की को देखेगा तो मुंह तोड़ दूंगी। तु अब मेरे नाम का टैटू बनवाएगा'। उनके इस वीडियो पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को करीबन 12.6k ने लाइक किया है। इसके अलावा 130 लोगों ने कमेंट किया है।

आशिका का टिक टॉक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बता दें कि आशिका एक्टर के साथ-साथ एक टिक टॉक स्टार भी हैं। उन्हें टिक टॉक पर 12.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

परवरिश के बाद आशिका फिल्मों में भी नजर आईं थी। उन्होंने सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में दबंग खान की बहन का किरदार निभाया था। वही पर्दे पर डिजिटल डेब्यू भी करने जा रही हैं। वहीं पिछले दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। बता दें कि बॉयफ्रेंड सात्विक संख्यान से ब्रेकअप हो गया था, लेकिन बाद में दोनों का पैचअप हो गया। इसका खुलासा दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी। दोनों आए दिन साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर