तैमूर की बहन इनाया ने गाया गायत्री मंत्र, भाई दूज पर वायरल हुआ ये क्यूट Video

बॉलीवुड
Updated Oct 29, 2019 | 13:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Inaya Viral Video: बी टाउन भी आज भाई दूज का त्योहार मना रहा है। इस मौके पर सोहा अली खान की बेटी इनाया का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह गायत्री मंत्र का जाप कर रही हैं।

Inaya
Inaya Naumi Khemmu 
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर इनाया का वीडियो वायरल हो रहा है।
  • इनाया इस वीडियो में गायत्री मंत्र का जाप कर रही है।
  • वीडियो में कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। 

मुंबई. दिवाली के बाद आज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी ये त्योहार मना रहे हैं। भाई दूज पर सोशल मीडिया पर सोहा अली खान की बेटी इनाया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गायत्री मंत्र गा रही हैं।

वीडियो में इनाया के पापा कुणाल खेमू की बहन उनकी आरती कर रही हैं। इस दौरान वह गायत्री मंत्र- ॐ भूर् भुवः स्वः।तत् सवितुर्वरेण्यं।भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात् का जाप कर रही हैं। 

इनाया की बुआ उनसे कहती हैं कि वो भी इस मंत्र का जाप करें। इनाया इसके बाद अपनी तोतली जुबान में गायत्री मंत्र सुनाती है। गायत्री मंत्र का जाप करते हुए इनाया बेहद क्यूट लग रही हैं। वीडियो में कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Here’s to spreading light this Bhai Dooj happybhaidooj repost @khemster2 ....cutie #innayakhemu A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

मनाया था दूसरा बर्थडे
इनाया ने 29 सितंबर  को अपना दूसरा बर्थडे मनाया था। इस मौके पर सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने छोटी सी पार्टी रखी थी।  इस पार्टी का वीडियो सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। 

वीडियो में इनाया सोहा अली खान और कुणाल खेमू के साथ केक काट रही हैं। इसके बाद को कपल डिनर के लिए जाते हुए भी देखा गया। इनाया का जन्म नवरात्रि के नवमी के मौके पर हुआ था। इस कारण ही उनका नाम इनाया कौमी खेमू रखा गया।

 

 

 

 

लिपस्टिक के लिए पागल है इनाया 
सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इनाया को लिपस्टिक बहुत पसंद है।सोहा के मुताबिक मैंने उसे लिपस्टिक नहीं दी है, इसके बदले में मैंने उसे लिपबाम दिया है। इनाया मुझे कॉपी किया करती है। 

 

 

इनाया की अपनी भाई तैमूर के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों एक ही प्लेस्कूल में जाया करते हैं। इनाया और तैमूर दोनों ही सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। दोनों की फोटोज को काफी पसंद किया जाता है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर