हैलोवीन लुक के लिए घंटों मेकअप रूम में बैठी रहीं Sonam Kapoor, तब जाकर मिला मर्लिन मुनरो स्टाइल

Sonam Kapoor Halloween look 2020: सोनम कपूर ने इस साल हैलोवीन के लिए मर्लिन मुनरो को चुना और उनका लुक हूबहू रिक्रिएट किया...

Sonam Kapoor Recreate Hollywood Star Marilyn Monroe look for Halloween 2020
सोनम कपूर। 
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर ने हॉलीवुड की मोस्ट फेमस डीवा मर्लिन मुनरो के लुक को रिक्रिएट किया है
  • सोनम कपूर ने अपने इस नए लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
  • सोनम का ये लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और काफी प्यार भी मिल रहा है।

सोनम कपूर ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ हैलोवीन लुक शेयर किया। सोनम ने अपने लुक को काफी क्लासी बनाया। क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हॉलीवुड की मोस्ट फेमस डीवा मर्लिन मुनरो के लुक को रिक्रिएट किया है। जी हां, सोनम कपूर ने इस साल हैलोवीन के लिए मर्लिन मुनरो को चुना और उनका लुक हूबहू रिक्रिएट किया। 

सोनम कपूर ने अपने इस नए लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। डीवा का ये लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और काफी प्यार भी मिल रहा है। सोनम कपूर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'यह हेलोवीन मुझे मिल रहा है... ओह, मेरी मुनरो! ये डीवा बनना मेरे और मेरी टीम के लिए एक मजेदार एक्सपीरियंस था। निश्चित रूप से ये मेरा एक पसंदीदा लुक रहा है जो कि मैंने हैलोवीन के लिए फिर से क्रिएट किया है।'

अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस पूरे मेकओवर का वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उनके बालों से लेकर पूरा मेकअप होता नजर आ रहा है और दिख रहा है कि कैसे बड़ी मशक्कत के बाद उनको मर्लिन मुनरो का लुक मिला है। सोनम कपूर ने खुद खुलासा किया कि पूरा लुक लेने के लिए घंटों मेकअप कराना पड़ा। सोनम ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'देखें कैसे मैं सोनम कपूर आहूजा से मर्लिन मुनरो बनी। इस समय को देखकर आप लोग मूर्ख मत बनइएगा, मुझे मेकअप करने में घंटों लगे हैं। मेरी टीम ने अपना जादूई काम किया है। तभी ये खूबसूरत रिजल्ट आया है...।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर जल्द ही सुजॉय घोष के अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टाइटल 'ब्लाइंड' होगा। इसके अलावा सोनम अपनी सिस्टर रिया कपूर की फिल्म वीरे दि वेडिंग से दूसरे पार्ट को लेकर भी चर्चा हैं। इस प्रोजेक्ट पर भी टीम जल्द ही काम शुरू करने वाली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर