Sonam Kapoor Bungalow: सोनम कपूर के बंगले की तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश, सामने आई घर के अंदर की तस्वीरें

Sonam Kapoor House Inside Pictures: एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली वाले बंगले में रह रही हैं। इस बंगले की खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं जो किसी को भी हैरान कर दें।

Sonam Kapoor Bungalow
Sonam Kapoor Bungalow 
मुख्य बातें
  • पति आनंद आहूजा संग दिल्ली स्थित बंगले में समय बिता रही हैं सोनम कपूर
  • सोनम कपूर ने शेयर की बंगले की खूबसूरत तस्वीरें
  • मालूम हो कि हाल ही में सोनम और आनंद आहूजा की शादी को दो साल हुए हैं

कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन है और लोग अपने घरों में ही समय बिता रहे हैं फिर वो आम लोग हो या सेलेब्स। लॉकडाउन में सेलेब्स सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें लेकर वो चर्चा में हैं।

सोनम कपूर मार्च में लंदन से लौटी थीं और इस समय दिल्ली में अपने घर पर पति संग समय बिता रही हैं। सोनम ने हाल ही में अपनी और अपने पति आनंद आहूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका खूबसूरत घर भी नजर आ रहा है। सोनम ने जो तस्वीरें शेयर की उनमे से एक फोटो में वो घर के बाहर बने गार्डन में वर्कआउट करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ अन्य फोटोज में उन्हें किताबें पढ़ते हुए और काम करते हुए देखा जा सकता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

वहीं सोनम की बात करें तो एक फोटो में सोनम खाना बनाती दिख रही हैं। वहीं अपने बेडरूम की फोटोज भी एक्ट्रेस ने शेयर कीं। एक फोटो में दोनों साथ में पलंग पर बैठे दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में सोनम और आनंद अलग- अलग कुछ पढ़ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

सोनम ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह फोटोज क्वारंटाइन के समय की हैं। इन सभी तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने 'Snapshots of Quarantine' कैप्शन लिखा।

इतनी संपत्ति के मालिक हैं आनंद आहूजा

मालूम हो कि आनंद आहूजा के दादा हरीश आहूजा ने दिल्ली के लुटियन्स जोन में ये बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 173 करोड़ रुपए है। ये घर 3170 सक्वॉयर फीट के एरिया में फैला हुआ है। लुटियन्स जोन के अलावा दिल्ली के गोल्फ लिंक में भी आनंद आहूजा का भी घर है। इसके अलावा मुंबई में भी आनंद आहूजा की प्रॉपर्टी है। इतना ही नहीं लंदन में आनंद की प्रॉपर्टी है और ये कपल वहां भी रहते हैं।

  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर