Sonu Nigam का बड़ा खुलासा- म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है सुसाइड की खबर, सलमान पर लगाए आरोप

Sonu Nigam shocking Allegation: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की सुसाइड के बाद स‍िंगर सोनू न‍िगम ने बड़ा खुलासा क‍िया है। सोनू न‍िगम का कहना है क‍ि संगीत जगत से भी जल्‍द आत्‍महत्‍या की खबर आ सकती है।

Sonu Nigam
Sonu Nigam 
मुख्य बातें
  • सोनू न‍िगम ने इंस्‍टाग्राम पर साझा क‍िया लंबा वीडियो
  • वीडियो में संगीत जगत का स्‍याह चेहरा क‍िया उजागर
  • सलमान खान पर साधा न‍िशाना, बोले- एक्‍टर तय करते हैं स‍िंगर

Sonu Nigam shocking Allegation: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की सुसाइड के बाद स‍िंगर सोनू न‍िगम ने बड़ा खुलासा क‍िया है। सोनू न‍िगम का कहना है क‍ि संगीत जगत से भी जल्‍द आत्‍महत्‍या की खबर आ सकती है। मशहूर सिंगर सोनू न‍िगम के इस खुलासे के बाद एक बार फ‍िर स‍िनेमा जगत हैरान है। सोनू ने बाकायदा इस बारे में वीडियो पोस्‍ट किया है और तमाम खुलासे किए हैं।

बॉलीवुड प्‍लेबैक सिंगर सोनू न‍िगम ने म्‍यूजिक की दुनिया में नए सिंगर्स का दर्द बयां किया है। वीडियो जारी कर उन्‍होंने संगीत के माफ‍ियाओं को निशाने पर ले ल‍िया है। इस वीडियो में सोनू निगम ने बताया है कि किस तरह एक-दो लोगों ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा रखा है। सोनू का आरोप है कि ये ही लोग हैं जो तय करते हैं कि किससे गावा गवाना और किससे नहीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

आज एक्‍टर मरा है, कल सिंगर मरेगा

वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम ने कहा- 'आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है। एक एक्टर मरा है। कल को आप किसी सिंगर के बारे में भी ऐसा सुन सकते हैं। संगीत जगत में भी माफ‍ियाओं का कब्‍जा है। असल में मेरा मूड नहीं था क्‍योंकि सुशांत के जाने के बाद पूरा देश मेंटल और इमोशनल प्रेशर से गुजर रहा है। दुख होना लाजमी है क्‍यों कि एक जवान जिंदगी को जाते देखना आसान नहीं। कोई निष्‍ठुर ही होगा जिसे फर्क ना पड़े। 

फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक में है

सोनू न‍िगम ने कहा कि हमारे देश में फिल्मों से बड़ा माफिया राज म्यूजिक जगत में है। मैं लकी था कि कम उम्र में यहां आया और इस चंगुल से निकल गया, लेकिन नए लोगों के ल‍िए यहां पैर जमाना बहुत मुश्‍किल है। सोनू ने आगे कहा कि मुझसे बहुत से नए लोग बात करते हैं कि उनके साथ काम करने को न‍िर्माता, निर्देशक, कंपोजर तैयार हैं लेकिन म्‍यूजिक कंपनी कह रही है कि हमारा आर्टिस्‍ट नहीं है। सोनू ने ऐसा भेदभाव करने वाले लोगों से कहा कि मैं समझता हूं आप लोग बड़े हैं, म्‍यूजिक जगत पर राज करते हैं, लेकिन ऐसा मत करिये। बद्दुआ बुरी चीज होती है। 

सलमान पर साधा निशाना

सोनू न‍िगम ने कहा- मैंने नई सिंगर्स, नए कंपोजर्स, नए गीतकार की आंखों में सपने देखे और उनके ना पूरे होने की उलझन देखी है। वह खुलकर रोते हैं। अगर वो मर गए तो आपके ऊपर भी सवाल खड़े होंगे। उन्‍होंने आगे अरिजीत सिंह के बहाने सलमान खान पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा - आज दो कंपनियों के हाथ में ताकत है। मेरे गाने कोई दूसरा एक्‍टर तय करता है। वही एक्‍टर जिसपर आजकल लोग उंगली उठा रहे हैं, वो कहता है इससे गाने मत गवाओ। उसने अरिजीत सिंह के साथ भी वही कर रखा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर