Sophie Choudry Yoga in Bikini: सोफी चौधरी ने ब्लू बिकिनी में किया योग,बोल्ड अंदाज में एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस सोफी चौधरी कुछ समय पहले मालदीव में समय बिताकर मुंबई लौटी हैं। अब उन्होंने अपनी वेकेशंस से वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बिकिनी में समंदर किनारे योगा करते नजर आ रही हैं।

Sophie Choudry
Sophie Choudry   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोफी चौधरी ने स्विमिंग पूल के किनारे ब्लू बिकिनी में किया योगा।
  • बिकिनी में योगा करते हुए वायरल हुआ सोफी चौधरी का वीडियो।
  • सोफी का यह वीडियो मालदीव का है, जहां वो हाल ही में छुट्टियां बिताकर लौटी हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों मालदीव्स में समय बिता रहे हैं। एक्ट्रेस सोफी चौधरी भी हाल ही में मालदीव्स में छुट्टियां बिताकर लौटी हैं। अब वो मुंबई तो आ गई हैं लेकिन मालदीव में बिताए समय को फिर से याद कर रही हैं और लगातार अपनी थ्रोबैक तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी इस ट्रिप से एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी बोल्ड है और सोफी इसे लेकर चर्चा में हैं। 

सोफी ने अपनी जो वीडियो शेयर किया उसमें वो स्विमिंग पूल के किनारे ब्लू बिकिनी पहनकर योगा करती नजर आ रही हैं और अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोफी का यह वीडियो उनके फैंस और सेलेब्स को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इसपर कमेंट कर ईमोजी बनाए। तो वहीं सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने भी सोफी की तारीफ की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SOPHIE (@sophiechoudry)

हाल ही में सोफी ने ब्लू बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की थी जिसमें वो समंदर किनारे रेत में लेटी हुई हैं। सोफी की यह तस्वीर भी फैंस को काफी पसंद आई थी। सोफी ने अपनी इस ट्रिप से बिकिनी में ना केवल अपनी कई फोटोज बल्कि वीडियोज भी शेयर कीं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके 2.4 मिलियन यानी करीब 24 लाख फॉलोअर्स हैं।

इन फिल्मों में किया है काम

मालूम हो कि सोफी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें शादी नंबर 1, प्यार के साइड इफेक्ट्स, आई सी यू, हे बेबी, स्पीड, मनी है तो हनी है, आ देखें जरा, शूटआउट एट वडाला, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा। इसके अलावा को डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 7 में कंटेस्टेंट और बिग बॉस 8 में गेस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर