Neena Gupta ने शेयर की 25 साल पुरानी तस्वीर, हॉटनेस देख 'बधाई हो' एक्टर ने कर डाला ये कमेंट

Neena Gupta Pics: बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया है।

Neena Gupta
Neena Gupta 
मुख्य बातें
  • नीना गुप्ता ने हाल ही में 25 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है।
  • इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन दिया है।
  • फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में एक बार फिर से नीना गुप्ता गजराज राव के साथ नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड में अपनी बिंदास अंदाज के साथ-साथ दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली नीना गुप्ता ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। उनकी ये तस्वीर 25 साल पुरानी है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में नीना बेहद हॉट और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

नीना गुप्ता की हाल ही में फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान रिलीज हुई हैं। इस फिल्म में वो एक बार फिर से बधाई हो एक्टर गजराज राव के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में गजराज राव, नीना गुप्ता के अलावा आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार जैसे एक्टर मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

वहीं बात करें नीना गुप्ता की तो हाल ही में एक्ट्रेस ने 25 साल पुरानी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस छोटे बालों में नजर आ रही हैं। बता दें कि ब्लैक कलर की साड़ी में नीना बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने लिखा- '25 साल पहले भी बाल काटने की हिम्मत की थी'। उनके इस तस्वीर को देखने के बाद को-एक्टर गजराज राव कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कमेंट में लिखा- 'उफ्फ'। इसके अलावा शुभ मंगल ज्यादा सावधान की एक्ट्रेस मानवी ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा- 'ओएमजी, आज भी आप वैसी ही लगती हैं'। वहीं फैंस नीना गुप्ता की इस तस्वीर पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

बता दें कि नीना गुप्ता आने वाले दिनों में एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों में नजर आएंगी। एक्ट्रेस शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बाद अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी। फिल्म में वो अक्षय कुमार की मां की भूमिका निभाएंगी। वहीं सूर्यवंशी के अलावा नीना गुप्ता रणवीर सिंह की फिल्म 83 में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर