शेखर कपूर की एक्स वाइफ ने दर्ज कराया केस, बेटी की प्रॉपर्टी पर कबीर बेदी ने किया कब्जा

Suchitra Krishnamoorty: शेखर कपूर की एक्स वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रॉपर्टी केस दर्ज कराया है। दरअसल सुचित्रा ने आरोप लगाया कि कबीर बेदी ने उनके फ्लैट पर कब्जा किया है। ये फ्लैट उनकी बेटी कावेरी के नाम है।

Suchitra Krishnamoorty
Suchitra Krishnamoorty, Kabir Bedi 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने पति शेखर कपूर के खिलाफ प्रॉपर्टी केस दर्ज कराया है।
  • सुचित्रा ने दावा किया है कि ये प्रॉपर्टी उनकी बेटी कावेरी की है।
  • सुचित्रा का दावा है कि इस प्रॉपर्टी में एक्टर कबीर बेदी ने कब्जा किया है।

मुंबई. मिस्टर इंडिया फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर की एक्स वाइफ सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रॉपर्टी विवाद में केस दर्ज करवाया है। सुचित्रा को पिछले हफ्ते एक फैमिली कोर्ट में रोते हुए देखा गया था। उनका दावा है कि इस प्रॉपर्टी में एक्टर कबीर बेदी ने कब्जा किया है। 

Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक सुचित्रा ने दावा किया है कि ये प्रॉपर्टी उनकी बेटी कावेरी की है। वेबसाइट ने एक्ट्रेस की दोस्त के हवाले से बताया कि इस प्रॉपर्टी को कबीर बेदी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके पास केस दर्ज कराने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। 

सुचित्रा की दोस्त के मुताबिक- 'कबीर बेदी जिस फ्लैट में रह रहे हैं, इसी पर उनका शेखर कपूर से विवाद है। भगवान न करें लेकिन, कल के दिन सुचित्रा को कुछ हो जाता है तो उनकी बेटी कावेरी उन लोगों से किस तरह से लड़ेगी। शेखर कपूर इस मामले में कबीर को सपोर्ट कर रहे हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrapublic) on

 

कबीर बेदी ने दी थी ये सफाई 
कबीर बेदी ने इस मामले में मिरर से बातचीत में कहा था- 'मैं और शेखर कॉलेज के दिनों से बेस्ट फ्रेंड रहे हैं। सुचित्रा पिछले कई महीनों से फालतू की खबरें फैला रही हैं। मैं जिस अपार्टमेंट में रह रहा हूं वह उनकी बहन सोहेला का है।'

बकौल कबीर बेदी- 'मैंने ये फ्लैट किराए पर लिया है। मेरे और शेखर कपूर की बहन के बीच लिखित में एग्रीमेंट हुआ है। ऐसे में सुचित्रा क्यों इस फ्लैट पर विवाद खड़ा कर रही हैं। वह झूठी कहानियां बता रही हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Caught off guard A post shared by Kaveri (@kaverikapur) on

 

2006 में हुआ था तलाक 
शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साल 1997 में शादी की थी। दोनों के बीच सितंबर 2006 में तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने कबीर बेदी और उनकी वाइफ परवीन पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। 

 

 

सुचित्रा ने कहा था कि- दो साल से कबीर ने शेखर को पैसे नहीं दिए हैं। परवीर ने मेरी बेटी कावेरी का सारा सामान बाहर फेंक दिया है। इसके अलावा उसकी सारी तस्वीरें भी फ्लैट से हटा दी है। पता नहीं, उन्होंने शेखर पर क्या जादू किया है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर