सुहाना खान उठा रहीं लॉकडाउन का पूरा फायदा, गौरी खान को मेकअप सिखाकर अब खुद ले रहीं ऑनलाइन क्लास

Suhana Khan Belly Dance Online Class: शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना खान ऑनलाइन बेली डांस की क्लासेस ले रही हैं। डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा के साथ सुहाना की वीडियो कॉल वाली तस्वीर खूब वायरल हो रही है...

Suhana khan taking belly dance classes online in mumbai lockdown
संजना मुथरेजा और सुहाना खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुहाना खान लॉकडाउन अवधि में नई-नई चीजें सीख रही हैं।
  • शाहरुख की बेटी सुहाना अब ऑनलाइन बेली डांस क्लास ले रही हैं।
  • सुहाना खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान लॉकडाउन अवधि में नई-नई चीजें सीख रही हैं। कुछ दिन पहले ही सुहाना खान अपनी मां गौरी खान को कुछ मेकअप ट्यूटोरियल दे रही थीं। अब खबर है कि सुहाना ने कुछ नया ट्राय किया है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना अब ऑनलाइन बेली डांस क्लास ले रही हैं। सुहाना खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसे मुंबई स्थित बेली डांस इंस्ट्रक्टर संजना मुथरेजा ने शेयर किया है।
इस फोटो के साथ ही डांस इंस्ट्रक्टर संजना ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान और गौरी की बेटी ऑनलाइन बेली डांस की क्लासेस ले रही हैं। संजना मुथरेजा ने सुहाना के साथ वीडियो कॉल वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रोल के साथ खुद को चुनौती देना। सुहाना खान के साथ बेली डांस ऑनलाइन क्लासेस।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@suhanakhan2) on


इससे पहले गौरी खान ने सुहाना की फोटो शेयर की थी जब वो अपनी बेटी से मेकअप ट्यूटोरियल ले रही थीं। तस्वीर में सुहाना दीवार के सामने पोज देती हुई दिख रही थीं। सुहाना खान इस तस्वीर में वाकई काफी खूबसूरत लग रही थीं। गौरी ने फोटो के कैप्शन में लिखा था, 'मेकअप टिप्स सीख रहे हैं suhanakhan2 के साथ इनडोर एक्टिविटी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Learning.... make up tips @suhanakhan2 #indoor #activity .. A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on


आपको बताते चलें सुहाना खान ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट पब्लिक किया है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट पर कमेंट का ऑप्शन बंद किया हुआ है। अब तक सुहाना खान को आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे और उनके माता-पिता सहित कई बॉलीवुड हस्तियां फॉलो कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर