शाहरुख खान की बेटी सुहाना का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Suhana Khan Photo: सुहाना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। लेकिन सुहाना की इस फोटो में कुछ ऐसा है जिसे देखकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनका दिल क्यों टूटा?

Suhana Khan
Suhana Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने शेयर की अपनी नई फोटो
  • आखिर क्यों टूट गया सुहाना खान का दिल
  • सुहाना की नई फोटो से उठ रहे ये सवाल

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर चर्चा में रहती हैं। सुहाना की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं जिसके चलते वो लाइमलाइट में रहती हैं। 

सुहाना ने करीब दो महीने पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था जिसके बाद से लगातार तेजी से उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है और अभी 7 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। सुहाना यहां पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इस तस्वीर में वो रेड क्रॉप टॉप और पर्पल सलवार पहने नजर आ रही हैं। लेकिन सुहाना की इस फोटो से एक सवाल भी उठ रहा है।

सुहाना खान की यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है लेकिन इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सुहाना का दिल क्यों टूटा? दरअसल उन्होंने अपनी इस फोटो के साथ हार्टब्रोकन (टूटा हुआ दिल) इमोजी का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह फैंस नहीं समझ पा रहे हैं। 

घर पर ऐसे समय बिता रही हैं सुहाना

मालूम हो कि इस समय कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है और सेलेब्स व आम जनता अपने घर में रहकर ही समय बिता रहे हैं। इस समय का सुहाना बहुत अच्छा इस्तेमाल कर रही हैं और अपनी मां गौरी खान को मेकअप टिप्स दे रही हैं। जिसकी जानकारी खुद गौरी ने दी थी। उन्होंने सुहाना की फोटो शेयर कर लिखा, 'मेकअप टिप्स सीख रही हूं', जिसके साथ उन्होंने सुहाना को टैग किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

बता दें कि सुहाना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया लेकिन सोशल मीडिया पर उनके कई फैन पेज हैं जिनपर उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आती रहती हैं। सुहाना ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन उनके फैंस की कमी नहीं है। वो बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं और यही वजह है कि वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part of Blue) रिलीज हुई थी जिसमें फैंस को उनका काम बहुत पसंद आया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर