ज्‍योतिषी बन गए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, घर में बंद लोगों का बताया राशिफल, हंसी नहीं रोक पाए सितारे

जाने माने कॉमेड‍ियन सुनील ग्रोवर ने लॉक डाउन के बीच घरों में बंद लोगों का साप्‍ताहिक राशिफल बताया तो साइना नेहवाल और तमाम बॉलीवुड के स‍ितारे अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Sunil Grover
Sunil Grover  

कोरोना वायरस की वजह से पूरे विश्‍व में हाहाकार मचा हुआ है। चीन, इटली सहित कई देशों में हजारों मौतें हो चुकी हैं। भारत में भी कोरोना वारयस ने दस्‍तक दे दी है और धीरे धीरे यह हर राज्‍य में फैल चुका है। भारत में जहां लगभग 400 केस सामने आ चुके हैं, वहीं 10 मौतें यहां भी हो चुकी हैं। केंद्र सरकार और सभी राज्‍य सरकारें इस महामारी से निपटने को हर संभव कदम उठा रही हैं। 

दिल्‍ली सहित कई राज्‍यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। लोगों के बिना किसी काम घर से निकलने पर पाबंदी हैं। कई राज्‍यों में जनता का जबरदस्‍त सहयोग भी मिला है और लोग घरों में कैद हैं। जाने माने कॉमेड‍ियन सुनील ग्रोवर ने लॉक डाउन के बीच घरों में बंद लोगों का साप्‍ताहिक राशिफल बताया तो साइना नेहवाल और तमाम बॉलीवुड के स‍ितारे अपनी हंसी नहीं रोक पाए।    

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

सुनील ग्रोवर ने इंस्‍टाग्राम पर सभी 12 राशियों का साप्‍ताहिक राशिफल बताया। हर राशि के लोगों के लिए उन्‍होंने ल‍िखा- आपका समय आपके घर में परिवार के साथ बीतेगा। इसके बाद सुनील ग्रोवर की पोस्‍ट पर रिएक्‍शन आने शुरू हो गए। बैडमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल, अभिनेत्री नीना गुप्‍ता सहित कई सितारों ने इस पोस्‍ट पर हंसने वाला रिएक्‍शन दिया। वहीं सुनील ग्रोवर की पोस्‍ट पर तमाम फैंस ने भी खूब ठहाके लगाए।

बता दें कि सुनील ग्रोवर को उनके रोल डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्‍थी से पहचान मिली। लंबे समय तक वह कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में नजर आए। हालांकि कुछ वक्‍त बाद दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और वह शो से अलग हो गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर