साथ नजर आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, स्टेज पर गले मिलने का वीडियो हुआ वायरल

लंबे समय बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ नजर आए। मंच पर दोनों का सामना हुआ, तो गल भी मिले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kapil Sharma and Sunil Grover
Kapil Sharma and Sunil Grover 

लंबे समय बाद कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ नजर आए। मंच पर दोनों का सामना हुआ, तो गल भी मिले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस अपने चहेते सितारों को यूं साथ देखकर काफी खुश हो रहे हैं। काफी समय से सुनील ग्रोवर कप‍िल शर्मा शो से दूर हैं। फैंस चाहते हैं कि वह दिन लौटें जब सुनील ग्रोवर भी शो में नजर आएं। बीते दीनों कई ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि जल्द ही दोनों साथ आ सकते हैं। 

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और  सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का यह वीडियो सिंगर मीका सिंह ने साझा किया है। इस कार्यक्रम में मीका सिंह भी मंच पर मौजूद थे। वीडियो में मीका सिंह और कप‍िल शर्मा सदाबहार गाने 'ऐ मेरी जोहरा जबी' गा रहे हैं तो पास में ही खड़े सुनील ग्रोवर मस्‍ती कर रहे हैं। इसके बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक दूसरे को गले लगाते हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए मीका सिंह ने ल‍िखा- कपिल भाई बहुत मजा आया। शानदार शाम के लिए धन्यवाद। भगवान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों पर अपनी कृपा बनाए रखे। इस वीडियो को हजारों फैंस ने साझा किया है और कमेंट में फैंस दोनों स‍ितारों से फ‍िर साथ आने की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि देखना यह होगा कि क्‍या यह संभव हो पाएगा? अगर हां, तो कब तक। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर