सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के बर्थडे पर लिखा पोस्ट, लिप किस करते हुए शेयर की Photo

बॉलीवुड
Updated Oct 20, 2019 | 22:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sunny Leone Husband Daniel Weber Birthday: सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सनी ने पति के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। जानिए क्या लिखा सनी लियोनी ने...

Sunny Leone
Sunny Leone And Daniel Weber 
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर 41 साल के हो गए हैं।
  • नी लियोनी ने डेनियल वेबर की दो फोटोज शेयर की है।
  • सनी ने डेनियल वेबर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर 20 अक्टूबर को 41वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर सनी लियोनी ने पति के लिए खास नोट लिखा है। डेनियल के बर्थडे पर उनके बच्चों ने उन्हें एक खास गिफ्ट भी दिया है। 

सनी लियोनी ने डेनियल वेबर की दो फोटोज शेयर की है। सोशल मीडिया पर लिखा- इतने साल साथ में बिताने के बाद भी मुझे यकीन नहीं कि मुझे तुमसे किस हद तक प्यार है। तुम मजबूत, साहसी, बहुत ज्यादा स्मार्ट, प्यारे,  केयरिंग, नि:स्वार्थ हो। 

सनी लिखती हैं- इन सबसे बढ़कर बहुत अच्छे पति और पिता हो! मेरे प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' सनी एक फोटो में अपने पति को लिप लॉक करती हुई भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि साल 2011 में सनी और डेनियल वेबर ने शादी की थी। 

बच्चों ने दिया खास गिफ्ट 
सनी ने डेनियल वेबर के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में सनी ने बताया कि उनके बच्चों ने पापा के लिए एक खास पेंटिंग बनाई है। फोटो में सनी और डेनियल अपने तीन बच्चे-  निशा कौर वेबर, नोह और एशर के साथ नजर आ रहे हैं। 

सनी और डेनियल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।डेनियल के लिए सनी पहली नजर का प्‍यार थीं। वहीं, सनी ने उनसे बस थोड़ी बातचीत की थी। लेकिन वह इस बात से इंप्रेस हुईं क‍ि फोन नंबर होने के बावजूद डेन‍ियल ने उनको ईमेल भेजा और फ‍िर उसके बाद उनकी मुलाकात हुई। 

पोर्न स्टार थे सनी के पति डेनियल वेबर 
सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर भी पोर्न स्टार थे। सनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एडल्ट फिल्मों में उनके को-एक्टर डेनियल वेबर ही होते थे। सनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह मुझे एडल्ट फिल्मों में किसी दूसरे के साथ देखकर खुश नहीं होते थे।  

सनी और डेनियल ने साल  2017 में उन्होंने महाराष्ट्र के लातूर से एक 21 महीने की अनाथ बच्ची को गोद लिया था। इस कपल ने बेटी का नाम निशा कौर वेबर है। सनी और डेनियल मुंबई के अलावा अमेरिका में भी बंगला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर