Sunny Leone Video: घर में पोछा लगाते हुए दिखा सनी लियोनी का ग्लैमरस अंदाज, ब्लैड ड्रेस में डांस करती आईं नजर

Sunny Leone Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में घर में पोछा लगाते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

Sunny Leone
Sunny Leone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • घर में पोछा लगाने को मजबूर हुईं सनी लियोनी
  • सनी लियोनी ने पोछा लगाते हुए दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज
  • शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में डांस करती आईं नजर

कोरोना वायरस के चलते पिछले करीब डेढ महीने से देश में लॉकडाउन है जिस वजह से लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। ऐसे में आम जनता से लेकर सेलेब्स तक को अपने घर का काम खुद करना पड़ रहा है फिर बात चाहे खाना बनाने की हो, बर्तन साफ करने की या फिर घर में झाड़ू- पोछा लगाने की।

अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो घर में पोछा लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि इसमें भी उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में वो ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस और ब्लैक हील्स पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा और ऑरेन्ज कलर की लिपस्टिक लगाई। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुझे पोछा लगाने के लिए मजबूर किया गया, तो ठीक है.... '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

मालूम हो कि लॉकडाउन में सनी सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गईं हैं। दरअसल वो #LockedUpWithSunny और #12DaysOfSummer नाम से सीरिज चला चुकी हैं। सनी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं और उनके फैंस को यह पोस्ट काफी पसंद भी आते हैं। बीते दिनों उन्होंने सेलेब्स के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किए थे। तो उससे पहले को अपनी बोल्ड और बिकिनी फोटोज भी फैंस के साथ शेयर कर रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी के पति ने खोली थी उनकी पोल

कुछ दिनों पहले सनी के पति डेनियल वीबर ने एक वीडियो पोस्ट कर उनकी पोल खोली थी और फैंस को बताया था कि वो पूरा दिन सोती हैं, सेल्फी लेती हैं, खराब खाना पकाती हैं और आलसी हैं सारा दिन पजामा पहनकर घूमती हैं। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर सनी के करीब 35 मिलियन यानी 3.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

वो इंस्टाग्राम पर अक्सर खुद से अपने पति और तीनों बच्चों से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मालूम हो कि सनी के तीन बच्चे हैं एक बेटी निशा कौर वीबर और दो बेटे  अशर और नोह। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर