रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कसा तंज, बोलीं- बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए......

Brahmastra : रणबीर -आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर भाई के साथ फोटो शेयर करते हुए बॉलीवुड पर तंज कसा है।

sushant singh sister jibe brahmastra
sushant singh sister jibe brahmastra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने ब्रह्मास्त्र पर कसा तंज
  • सुशांत की बहन मीतू ने शेयर की फोटो
  • सुशांत का परिवार बॉलीवुड को मानता है एक्टर की मौत का जिम्मेदार

Brahmastra : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पूरी दुनिया में 75 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। ब्रह्मास्त्र को लेकर लोगों की मिली- जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। अब इस फिल्म को लेकर सुशांत राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बॉलीवुड पर तंज कसा है।

सुशांत राजपूत की बड़ी बहन मीतू ने अपनी भाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा, सुशांत का ब्रह्मास्त्र ही बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए काफी था। बॉलीवुड हमेशा लोगों पर राज करना चाहता था। यह आपसी सम्मान और विनम्रता जैसी चीजों के लिए कभी नहीं रुकता। 

मीतू सिंह ने शेयर किया भाई सुशांत सिंह राजपूत की फोटो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Meetu Singh (@divinemitz)

मीतू ने आगे लिखा, हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं जो नैतिक मूल्यों में इतना समृद्ध है? जनता का प्यार जीतने की उनके दिखावे की कोशिश नाकाम हो रही है, यह दुखद है। गुण और नैतिक मूल्य ही एक ऐसी चीज है जो आपको प्रशंसा और सम्मान दिलाएगी। मीतू सिंह के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - पाकिस्तानी एक्टर अली जाफर नहीं करना चाहते हैं शाहरुख खान के साथ काम, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
 

मीतू सिंह से पहले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत की फोटो शेयर कर उन्हें याद किया था। सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर सुशांत सिंह को याद करते हैं और उनके लिए न्याय की मांग करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन से पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ब्रह्मास्त्र को लेकर आलोचना की थी। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर