फोटो में बंदूक लिए दिख रही ये बच्ची आज है बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस, पावरफुल किरदारों से बनाई पहचान

बॉलीवुड
Updated Mar 29, 2020 | 17:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

इन दिनों लॉकडाउन के चलते सेलेब्स घर पर क्वारेंटाइन में हैं। ऐसे में वे अपने बचपन की फोटोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। क्या आप इस बच्ची को पहचान पाए...

Taapsee Pannu childhood photo
Actress's throwback photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई बच्ची की तस्वीर
  • हाथ में बंदूक लिए आ रही है नजर
  • आज बड़ी की बड़ी एक्ट्रेस है ये बच्ची

कोरोना वायरस पूरी दुनिया पर कहर बरपा रहा है। ये संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। इससे बचने के लिए इसके साइकिल को तोड़ना जरूरी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च आधी रात से 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया। बॉलीवुड सेलेब्स भी पीएम मोदी के फैसले को सपोर्ट कर रहे हैं और अपने-अपने घर में हैं। ऐसे में सेल्फ क्वारेंटाइन करते हुए आजकल सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटोज शेयर करते नजर आ रहे हैं।

हर रोज कोई न कोई थ्रोबैक फोटोज सामने आती रहती है। आज सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें एक क्यूट बच्ची हाथ में बंदूक लिए दिख रही है। बालों में रिबन लगाएं और स्वेटर पहने ये बच्ची कैमरे की तरफ पोज दे रही है। ये आज बॉलवुड की नामी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपने अलग किरदारों के लिए जाना जाता है। क्या आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाएं? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। ये कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं।

तापसी ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि इस फोटो के पीछे कोई भी कहानी याद नहीं है, ये मुझे बस ये याद दिलाती है कि जब से मुझ में 'किलर इन्स्टिंगक्ट्स' थी। तापसी की किरदारों की तरह बचपन में भी वे बोल्ड थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taapsee) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taapsee) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो फरवरी में ही तापसी की फिल्म थप्पड़ रिलीज हुई थी। ये फिल्म घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती थी। फिल्म के साथ-साथ तापसी के किरदार की भी बहुत सराहना हुई थी। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को बहुत सराहा था। तापसी अब फिल्म हसीना दिलरुबा में नजर आएंगी, जो एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर