Tadap Movie Quick Review: अपने डेब्यू फिल्म में दमदार किरदार में नजर आए अहान शेट्टी, तारा सुतारिया की एक्टिंग में सबको बनाया दीवाना 

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 02, 2021 | 19:05 IST

Tadap Movie Quick Review in Hindi (तड़प मूवी रिव्यु): मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म तड़प अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

ahan shetty and tara sutaria starrer film tadap quick review, tadap film quick review plot, star cast, trailer, release date
तड़प मूवी रिव्यु  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म है तड़प।
  • तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे अहान शेट्टी।
  • दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगी यह फिल्म।

Tadap Movie Quick Review in Hindi: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वर्ष 2015 में सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हीरो (Hero) से किया था। अब सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahan Sheety) की डेब्यू फिल्म की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म तड़प (Tadap) से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। अहान शेट्टी की यह फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया (Tara Sutaria) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया कि यह फिल्म तेलुगू मूवी आरएक्स 100 की रिमेक है। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर के अंडर प्रोड्यूस किया है। 

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म तड़प से अहान शेट्टी अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म सौरभ शुका, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी स्टारर है जो सपोर्टिंग किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में सिकंदर खेर और स्वाति कपूर को भी देखा जाएगा।

क्या है फिल्म का प्लॉट

तड़प एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है जो 2008 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रिमेक है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्यार में पागल है लेकिन एक इंटरेस्टिंग ट्विस्ट के साथ वह अपनी प्रेमिका से जुदा हो जाता है। इस फिल्म में अहान शेट्टी ईशाना का किरदार निभाएंगे वहीं तारा सुतारिया रमिसा के किरदार में नजर आएंगी। 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

तड़प फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है। इस फिल्म में अहान शेट्टी बहुत दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं तारा सुतारिया ने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को यूजर्स द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आप इस फिल्म का ट्रेलर यहां देख सकते हैं। 

कब होगी यह फिल्म रिलीज?

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प पहले 24 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, बाद में इसके रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अब यह फिल्म 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर