Tanhaji Box Office Collection: अजय देवगन के कर‍ियर की सबसे बड़ी फ‍िल्‍म बनी तान्‍हाजी, जानिए कैसे हुई सुपरहिट

Tanhaji Box Office Collection: 10 जनवरी को र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर अजय देवगन के कर‍ियर की सबसे बड़ी फ‍िल्‍म बन गई है। जानिए कैसे 22 दिन में यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सुपरहिट हुई।

Ajay Devgn in TanhaJi, Box office collection
Ajay Devgn in TanhaJi  

Tanhaji Box Office Collection: 10 जनवरी को र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाई के कीर्तिमान बना रही है। इस फ‍िल्‍म के बाद रिलीज हुई कोई भी फ‍िल्‍म तान्‍हाजी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। यह फ‍िल्‍म बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन के कर‍ियर की सबसे बड़ी फ‍िल्‍म बन गई है। वहीं सैफ अली खान के करियर की भी सबसे सफल फ‍िल्‍म हो गई है। 

शुक्रवार यानि 31 जनवरी तक इस फ‍िल्‍म ने लगभग 240 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्‍मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार की कमाई के बाद यह फ‍िल्‍म 240 करोड़ क्‍लब में शामिल हो जाएगी। इस फ‍िल्‍म की टक्‍कर स्‍क्रीन पर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी दीपिका पादुकोण के अभिन से सजी फ‍िल्‍म छपाक से हुई थी। एसिड अटैक का दंश झेल चुकी लक्ष्‍मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित यह फ‍िल्‍म तान्‍हाजी जी के आगे टिक नहीं पाई। 

वहीं 24 जनवरी को र‍िलीज हुई वरुण धवन की Street Dancer और कंगना रनौत की पंगा भी तान्‍हाजी की कमाई प्रभावित नहीं कर पाई।  फ‍िर 31 जनवरी को रिलीज हुई सैफ अली खान की जवानी जानेमन। यह फ‍िल्‍म भी तान्‍हाजी के कदम नहीं रोक पाई। यहां ये जानना जरूरी है कि कैसे 22 दिन में यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सुपरहिट हुई। 

 

 

तान्‍हाजी की सक्‍सेस स्‍टोरी जानने के लिए हमने बाती की ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल और सुमित कादेल से। रोहित जायसवाल ने बताया कि ओम राउत ने इस फ‍िल्‍म को खूबसूरती से बनाया है, वहीं अजय देवगन सहित सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी से निभाया है। फ‍िल्‍म को समीक्षकों ने सराहा और माउथ पब्लिसिटी का भी इसे फायदा मिला। वहीं छपाक के विरोध से तान्‍हाजी को लाभ हुआ। 

वहीं ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के अनुसार, तान्‍हाजी बहुत अच्‍छी फ‍िल्‍म है। दर्शक भी ऐतिहासिक फ‍िल्‍में देखना चाहते हैं, बस उन्‍हें अच्‍छे तरीके से बनाया गया हो। फ‍िल्‍म का 3D इफेक्‍ट काफी अच्‍छा है। यह अनुभव दर्शकों को पसंद आया। यह फ‍िल्‍म महाराष्ट्रियन हीरो की कहानी है और महाराष्ट्र में इसे खूब पसंद किया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर