जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर आया प्रियंका चोपड़ा का बयान, द स्‍काई इज पिंक में साथ आएंगी नजर

बॉलीवुड
Updated Sep 26, 2019 | 07:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लंबे वक्‍त बाद जायरा वसीम के बॉलीवुड को अलविदा कहने के फैसले पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Zaira wasim and Priyanka chopra
Zaira wasim and Priyanka chopra 
मुख्य बातें
  • आखिरी फ‍िल्‍म द स्‍काई इज पिंक में नजर आएंगी जायरा वसीम
  • इस फ‍िल्‍म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्‍तर न‍िभा रहे हैं लीड रोल
  • 11 अक्‍टूबर को र‍िलीज होगी फ‍िल्‍म, एक अलग अंदाज में द‍िखेंगी दंगल गर्ल

पिछले दिनों दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फ‍िल्‍मों की एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उनके इस फैसले से फ‍िल्‍म जगत के लोग और उनके फैंस हैरान रह गए थे। जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और सिनेमा को अलविदा कह दिया। जायरा वसीम ने लिखा था कि उनके धार्मिक होने में उनका काम यानी एक्टिंग बीच में आ रहा है। जायरा वसीम के इस फैसले का कई सितारों ने समर्थन किया तो कई ने इस गलत ठहराया। 

अब लंबे वक्‍त बाद जायरा वसीम के बॉलीवुड को अलविदा कहने के फैसले पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका का बयान इस लिए अधिक मायने रखता है क्‍योंकि जायरा वसीम की आखिरी फ‍िल्‍म द स्‍काई इज पिंक में प्रियंका लीड रोल में हैं। यह फ‍िल्‍म 11 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। प्रियंका संग जायरा ने इस फ‍िल्‍म की शूटिंग पूरी की और उसके बाद अपना फैसला लिया था। जायरा अब इस फ‍िल्‍म के प्रमोशन से भी दूर हैं। 

प्रियंका ने जायरा के साथ शूटिंग के दौरान काफी वक्‍त बिताया है। उन्‍होंने एक अखबार से बातचीत में कहा कि ये जायरा की व्यक्तिगत पसंद है। किसी को क्या करना है और क्या नहीं, ये हुक्म देने वाले हम कौन होते हैं? जायरा बेहतरीन कलाकार है, हम उनके लिए दुआ कर सकते हैं। 

बता दें कि यह फ‍िल्‍म गुरुग्राम की रहने वाली 13 साल की मोट‍िवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी पर आधार‍ित है। आयशा इम्‍यून ड‍िफ‍िश‍िएंसी ड‍िस्‍आर्डर की समस्‍या थी, ज‍िसकी वजह से 2015 में उनका न‍िधन हो गया था। आयशा ने टॉक शोज में व्‍याख्‍यान द‍िए और फेमस हो गई थीं। फरहान और प्र‍ियंका इस फ‍िल्‍म में आयशा के पैरेंट्स का रोल प्‍ले करेंगे। यह फ‍िल्‍म Shonali Bose बना रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर