Tiger Shroff Photo: सामने आई टाइगर श्रॉफ के बचपन की फोटो, उनकी क्यूटनेस पर आप भी हो जाएंगे फिदा

बॉलीवुड
Updated Dec 13, 2019 | 12:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tiger Shroff Childhood Photo: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बचपन की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं और बेहद क्यूट लग रहे हैं।

Tiger Shroff
Tiger Shroff 
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ की बचपन की नई फोटो सामने आई है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं
  • टाइगर इस फोटो में अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं, ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है
  • टाइगर इन दिनों सर्बिया में बागी 3 की शूटिंग कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर इस साल रिलीज हुई थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई और फिल्म में उनके काम को भी बहुत पसंद किया गया। इन दिनों वो सर्बिया में अपनी अगली फिल्म बागी 3 की शूटिंग कर रहे हैं।

हाल ही में टाइगर बचपन की एक तस्वीर सामने आई है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में टाइगर श्रॉफ अपनी मां आयशा श्रॉफ की गोद में नजर आ रहे हैं और बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस फोटो में टाइगर ब्लैक एंड व्हाइट कलर की टीशर्ट पहने हुए हैं। साथ में उनके पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ भी इस तस्वीर में दिख रहे हैं। टाइगर की यह फोटो इतनी क्यूट है कि इसे देखकर कोई भी उनपर फिदा हो जाए। वहीं उनके फैंस को भी यह फोटो काफी पसंद आ रही है और वो लगातार कमेंट कर टाइगर की तारीफ कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rarephotoclub (@rarephotoclub) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff) on

 

आयशा ने शेयर की थी टाइगर की ये तस्वीर

कुछ दिनों पहले आयशा ने अपने साथ टाइगर की एक फोटो शेयर की थी जो बागी 3 के सेट की थी। इस फोटो में आयशा जैकेट पहने नजर आ रहीं हैं वहीं टाइगर केवल एक शॉल ओढे खड़े थे। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने बताया कि टाइगर फिल्म के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं। आयशा ने लिखा था कि शूटिंग लोकेशन पर टाइगर जीरो डिग्री तापमान में बिना कपड़ों के एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। 

बता दें कि यह बागी सीरीज की यह तीसरी फिल्म है जिसमें टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म बागी में दिखे थे, जो कि हिट साबित हुई थी। इसके बाद बागी 2 में टाइगर के साथ दिशा नजर आईं वहीं अब इसके तीसरे पार्ट में एक बार फिर टाइगर टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर