करवा चौथ पर वायरल हुए ये धमाकेदार TikTok वीडियो, शाहरुख-काजोल और सलमान खान के गानों पर हो रहा सेलिब्रेशन

बॉलीवुड
Updated Oct 15, 2019 | 20:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Karva Chauth Tik Tok Videos: टिक टॉक पर करवा चौथ की खूब धूम देखने को मिल रही है। इन टिक टॉक वीडियो में फैन्स अपने फेवरेट स्टार के पसंदीदा गानों पर करवा चौथ वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। 

Salman khan To shahrukh khan kajol Popular bollywood Songs on Karva Chauth Tik Tok Videos 2019
टिक टॉक वीडियो। 
मुख्य बातें
  • टिक टॉक पर करवा चौथ की खूब धूम देखने को मिल रही है।
  • फैन्स लगातार अपने फेवरेट स्टार्स के गानों पर करवा चौथ वीडियो बना रहे हैं।
  • टिक टॉक पर सबसे ज्यादा शाहरुख खान और काजोल के गाने पसंद किए जा रहे हैं।

टिक टॉक पर करवा चौथ की खूब धूम देखने को मिल रही है। सेलिब्रिटी से लेकर आम जनता तक इस फेस्टिवल के मौके पर खूब वीडियोज बना रहे हैं जो कि काफी वायरल भी हो रहे हैं। इन टिक टॉक वीडियो में फैन्स भी पीछे नहीं रहे हैं वो भी अपने फेवरेट स्टार के पसंदीदा गानों पर करवा चौथ  वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। 
टिक टॉक वीडियोज में सबसे ज्यादा शाहरुख खान और काजोल के फेमस सॉन्ग हाथों में पूजा की थाली आई रात सुहागन वाली- घर आजा परदेसी तेरा देस बुलाए रे... पसंद किया जा रहा है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के इस फेमस गाने पर फैन्स लगातार टिक टॉक वीडियोज बना रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 


सलमान खान और भग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया का फेमस सॉन्ग दुनिया मांगे अपनी मुरादे मैं तो मांगू साजन... भी खूब टिक टॉक पर ट्रेंड में है। करवा चौथ पर फैन्स लगातार इस गाने पर वीडियोज बना रहे हैं। इसी के साथ वादा निभाना होगा साजन तुझको-डोली में बिठाके अपने घर लेजा मुझको, जनम-जनम का साथ है तुम्हारा-हमारा जैसे कई फेमस बॉलीवुड सॉन्ग पर फैन्स करवा चौथ टिक टॉक वीडयोज बना रहे हैं।

 

 

 

 

 

 


करवा चौथ पर सामने आ रहे इन टिक टॉक वीडियोज में कुछ फनी वीडियोज भी शामिल हैं। इसमें कभी लड़का दूसरे लड़के के लिए तो कभी लड़की दूसरी लड़की के लिए करवा चौध रखती नजर आ रही है। वीडियो में ये सब आपस में एक-दूसरे को देखते हुए व्रत खोलते दिख रहे हैं। इन टिक टॉक वीडियोज को भी खूब पसंद किया जा रहा है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर