ये हैं बॉलीवुड की 10 मोस्ट आइकॉनिक जोड़ियां, जब-जब साथ आए दर्शकों ने लुटाया प्‍यार

बॉलीवुड के कुछ एक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ियों को आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। इनमें से कुछ जोड़ियां आज भी पर्दे पर अपना जलवा बिखेरे हुए हैं।

Iconic Pairs of Bollywood
Iconic Pairs of Bollywood 
मुख्य बातें
  • राज कपूर औऱ नरगिस की जोड़ी क्लासिक दौर की सबसे खूबसूरत जोड़ी थी।
  • रेखा और अमिताभ बच्‍चन को भी पर्दे पर साथ में खूब पसंद किया गया।
  • बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल्स के नाम से मशहूर हैं ये कपल्स।

Top 10 Iconic Pairs Of Bollywood In Hindi: बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां शुरुआत से ही अपना जलवा बिखेरते हुए आई हैं, इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही गदर मचा देती हैं। वहीं सत्तर से अस्सी के दशक की भी कुछ ऐसी जोड़ियां हैं जो आज तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं, जिन्हें आज भी लोग अपने जहन से नहीं निकाल पाए हैं। तो आज हम इस लेख में आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों से रूबरू कराएंगे।

रेखा और अमिताभ बच्चन

रेखा और अमिताभ बच्चन अस्सी के दशक का वो चेहरा हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही गदर मचा देती थी। उस दौर में इस जोड़ी के चर्चे सबसे ज्यादा बॉलीवुड में होते थे और हो भी क्यों ना इनकी कई फिल्में काफी यादगार रही। आज भी इन फिल्मों को देखना लोग बेहद पसंद करते हैं। जिसमें मुकद्दर का सिकंदर,, सुहाग, नमक हराम जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। वहीं आपको बता दें इस जोड़ी ने करीब 12 फिल्मों में एक साथ काम किया है।

राज कपूर और नरगिस

बॉलीवुड के क्लासिक दौर की बात की जाए तो राज कपूर और नरगिस का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बॉलीवुड के इस गोल्डन कपल ने आवारा, श्री 420 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया। दोनों की लव स्टोरी उस दौर में काफी चर्चित रही। कहा जाता है कि नरगिस की खूबसूरती को देख राज कपूर पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे और शादी का फरमान उन तक पहुंचा दिया था। लेकिन 9 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद राज कपूर के शादीशुदा होने के कारण नरगिस की शादी उनसे नहीं हो पाई और नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली थी। इस प्रेमी जोड़े ने एक साथ कुल 15 फिल्मों में काम किया।

दिलीप कुमार और वैजयंती माला

ट्रेजडी किंग के नाम से बॉलीवुड में मशहूर दिलीप कुमार ने अपने दौर में बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा कामयाबी उन्हें वैजयंती माला के साथ मिली। दोनों के इस जोड़े ने ‘देवदास’, ‘नया दौर’ और ‘मधुमती’ जैसी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

शोले धर्मेंद्र औऱ हेमा मालिनी की मोस्ट आइकॉनिक फिल्म थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें इस जोड़ी ने करीब 24 से अधिक फिल्मों में एक साथ काम किया है।

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित

तेजाब से लेकर राम लखन और बेटा जैसी फिल्मों में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया था।

शाहरुख खान- काजोल

बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल्स के नाम से मशहूर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की यादगार जोड़ियों में से एक रही है। शाहरुख खान और काजोल सिल्वर स्क्रीन पर एक से एक रोमांटिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों में दर्शकों द्वारा दोनों के लव केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया जाता रहा है। आज भी इनकी फिल्में लोगों के जेहन में जिंदा हैं।

गोविंदा और करिश्मा कपूर

90 के दशक में गोविदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी कॉमेडी फिल्मों में बेहद पसंद की जाती रही हैं। आपको बता दें यह जोड़ी करीब 11 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है और हर बार दर्शकों का प्यार इस जोड़ी को मिलता रहा है। कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और सजना चले ससुराल इस जोड़ी की सुपरहिट फिल्में रही हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

आज के दौर की हिट और पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बेहद खूबसूरत है। दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और आज शादीशुदा कपल्स के रूप में बॉलीवुड औऱ सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। दोनों कपल्स संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘राम लीला’ सहित कई रोमांटिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप से तो आप सब वाकिफ होंगे। दोनों के रोमांटिक फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता रहा है। रणबीर और दीपिका ये जवानी है दीवानी’, ‘बचना है हसीनो’ जैसी रोमांटिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में दोनों की शानदार जोड़ी को खूब सराहा गया था।

वरुण धवन और आलिया भट्ट

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में अपना कदम रखने वाले वरुण धवन और आलिया भट्ट अपने इमोशनल लव से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। बॉलीवुड के इस जोड़े को ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ फिल्मों में खूब पसंद किया गया था

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर