10 April 2021 Bollywood top 5 News: कोरोना से सतीश कौल का निधन, पिंक के रीमेक ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

Top 5 Bollywood News 10 April 2021: शनिवार का दिन भी बॉलीवुड के लिए बुरी खबर लाया। एक्टर सतीश कौल का कोरोना से निधन हो गया है। जानिए शनिवार के दिन की बॉलीवुड की बड़ी  खबरें...

Bollywood News 10 Aoril 2021
Bollywood News 10 Aoril 2021 
मुख्य बातें
  • शनिवार का दिन भी बॉलीवुड के लिए बुरी खबर लाया।
  • एक्टर सतीश कौल का कोरोना से निधन हो गया है।
  • साउथ की फिल्म वकील साहब ने कोरोना काल के बावजूद कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Top 5 Bollywood News 10 April 2021. कोरोना और लॉकडाउन ने एक बार फिर बॉलीवुड की कमर तोड़ दी है। शनिवार का दिन भी बॉलीवुड के लिए बुरी खबर लाया। एक्टर सतीश कौल का कोरोना से निधन हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ पवन कल्याण की साउथ की फिल्म वकील साहब ने कोरोना काल के बावजूद कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जानिए शनिवार के दिन की बॉलीवुड की बड़ी  खबरें...

कर्मा, आंटी नंबर वन, प्रेम प्रभात जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर सतीश कौल का निधन हो गया। 73 वर्षीय अभिनेता कोरोना से संक्रमित थे। वह पिछले एक साल से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। 

सतीश कौल ने टीवी सीरियल महाभारत में देवराज इंद्र का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। सतीश के निधन पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

Mahabharat' actor Satish Kaul, 74, dies due to COVID-19 complications

सनी लियोनी की शादी को 10 साल पूरे 
सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर सनी को पति डेनियल से सबसे खूबसूरत सरप्राइज गिफ्ट मिला। डेनियल वेबर ने वेडिंग एनिवर्सरी पर एक खूबसूरत डायमंड नेकलेस दिया है।  

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में डेनियल वेबर द्वारा दिए गिफ्ट की एक झलक दिखाई है। सनी लियोनी ने लिखा, 'हमारी सालगिरह पर मुझे हीरों का तोहफा देने के लिए डेनियल वेबर आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। लव यू।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

वकील फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड 
9 अप्रैल को रिलीज हुई पवन कल्याण स्टारर 'वकील साब' ने महामारी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। वकील ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

वकील साब' तेलुगु सिनेमा की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनर में शामिल हो गई है। आपको बता दें कि वकील साल 2016 में आई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म पिंका का तेलुगु रीमेक है।

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट 
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अंकिता ने विक्की जैन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। 

वीडियो में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे  एक रोमांटिक परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ अंकिता ने लिखा- 'साथ रहने के तीन साल।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद विक्की के साथ रिलेशनशिप में आई थीं अंकिता लोखंडे। 

तापसी ने कंगना को कहा- थैंक यू
तापसी पन्नू  को फिल्म थप्पड़ के लिए 'बेस्ट एक्टर' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद अपनी स्पीच के दौरान, तापसी ने अवॉर्ड के लिए अपने साथ नामित हुई अन्य एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, जान्हवी कपूर, और कंगना रनौत को धन्यवाद दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare)

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को उन्हें बेहतर बनाने और अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। तापसी ने कहा, 'काम की सीमाओं को आगे बढ़ाकर खुद को बेहतर करने के लिए कंगना का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके प्रदर्शन का बेंचमार्क हर साल बढ़ता रहता है।'

 
 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर