12 फरवरी की 5 बॉलीवुड खबरें: कैंसर पीड़ित कपल की मदद कर अर्जुन कपूर मनाएंगे वेलेंटाइन डे,कंगना को मिली सुरक्षा

12 February Bollywood News: आज हिंदी फिल्मों की दुनिया में बॉलीवुड से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आई हैं। एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ दिलचस्प सुर्खियों पर।

Today Top Big Bollywood News 12 February
आज 12 फरवरी की बड़ी बॉलीवुड खबरें 
मुख्य बातें
  • कांग्रेस नेता से धमकी मिलने के बाद कंगना रनौत को मिली सुरक्षा।
  • आरआरआर और मैदान फिल्मों के टकराव से बोनी कपूर दुखी।
  • 100 कैंसर पीड़ित जरूरतमंद कपल की मदद कर वेलेंटाइन डे मनाएंगे अर्जुन कपूर।

मुंबई: बॉलीवुड यानी हिंदी फिल्मी जगत में रोजाना कोई न कोई हलचल किसी ना किसी विषय पर दिखती रहती है। फिल्म स्टार्स भी किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। शुक्रवार को यानी 12 फरवरी को भी कई अहम खबरें सामने आईं हैं, जो आज दिनभर चर्चा में भी रहीं। आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही 5 बड़ी खबरों पर।

कंगना रनौत को मिली पुलिस सुरक्षा, कांग्रेस नेताओं से एक्ट्रेस का सवाल:

कांग्रेस नेताओं की फिल्म की शूटिंग बंद कराने की धमकी के बाद कंगना रनौत की फ़िल्म धाकड़ की शूटिंग लोकेशन के आस-पास सुरक्षा सख्त कर दी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से कंगना और शूटिग स्थल की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं।

किसान आंदोलन को लेकर कंगना के कुछ ट्वीट्स के बाद बेतुल ज़िले के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनसे माफ़ी की मांग की थी और ऐसा ना होने पर उनकी फ़िल्म धाकड़ की शूटिंग रोकने की धमकी दी थी। इस पर कंगना ने भी शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए कांग्रेस नेताओं से पूछा कि उन्हें कौन से किसानों ने पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी दी है?

कैंसर पीड़ित कपल की मदद कर अर्जुन कपूर मनाएंगे वेलेंटाइन डे:

इस बार 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 100 कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद कर प्यार का यह दिन मनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दी। इससे पहले से ही अर्जुन कैंसर पैशेंट्स एड एसोसिएशन के साथ मिलकर कैंसर मरीजों की मदद कर रहे हैं।

मैदान और RRR की टक्कर ने बोनी कपूर को किया दुखी:

बॉलीवुड में कई बार फिल्में एक ही समय के आसपास रिलीज होने की बातें सामने आ चुकी हैं। ऐसा बड़ी फिल्मों के मामले में कम ही होता है लेकिन फिलहाल ऐसा ही एक मामला RRR और मैदान के टकराव को लेकर सामने आया है। इस बात को लेकर निर्देशक बोनी कपूर काफी दुखी हैं और उनका कहना है कि कोरोना के चुनौतीपूर्ण समय में इसका बहुत बुरा असर पड़ता है।

'दोबारा' में साथ काम करेंगे अनुराग-तापसी:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Erkrek (@ektarkapoor)

एकता कपूर की कल्ट फिल्म्स के बैनर तले अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू एक बार फिर साथ आने वाले हैं। दोनों 'दोबारा' नाम की एक नई फिल्म में एक साथ काम करने वाले हैं। कथित तौर पर इस फिल्म की कहानी पारंपरिक फिल्मों से बिल्कुल अलग और दिलचस्प होगी। इसका टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है।

दिवंगत राजीव कपूर के घर रणबीर-आलिया सहित पहुंचे कई सेलेब्स:

कपूर परिवार इस समय उतार चढ़ाव के भयानक दौर से गुजर रहा है। बीते साल ऋषि कपूर के निधन के बाद अब उनके भाई राजीव कपूर भी दिल का दौरा पड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। प्रेयर सेलेमनी के दौरान रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फरहान-जोया अख्तर सहित और भी तमाम हस्तियां शोक सभा में शामिल हुईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर