Top Bollywood News: कैमरा के सामने मुंह छुपाते नजर आए राज कुंद्रा तो बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा केजीएफ 2 का जलवा

Top Bollywood News 21 April 2022: बॉलीवुड जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं जिन्हें आप इस लेख में एक साथ पढ़ सकते हैं। आज अक्षय कुमार, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में रहे।

Top And Trending Bollywood Entertainment News Today 21 April 2022, Top Bollywood News Of The Day See Here 21 February 2022
Trending Bollywood News 21 April 2022 
मुख्य बातें
  • अजय देवगन ने दिया इलायची ब्रैंड विवाद पर अपना रिएक्शन।
  • सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम।
  • अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर कर फैंस से मांगी माफी। 

Trending Bollywood News 21 April 2022: रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऐसी कई बड़ी खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। एक तरफ जहां इलायची ब्रांड एंडोर्समेंट की वजह से विवादों में फंस कर आखिरकार अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी मांग ली तो वहीं अजय देवगन ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन देकर सुर्खियां बटोर लीं। दूसरी ओर, लोगों को आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम पता चल गया है वहीं केजीएफ 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचा दिया है। यहां जानें बॉलीवुड इंडस्ट्री की आज की बड़ी खबरें।

Also Read: Jersey: शाहिद कपूर-मृणाल ठाकुर की परफॉर्मेंस देख इन सेलेब्स के मुंह से निकला वाह! तारीफ में कह दी ऐसी बात 

अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी

जब से अक्षय कुमार का नाम इलायची ब्रैंड से जुड़ा है तब से एक्टर को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जब अक्षय कुमार का इलायची ब्रैंड वाला ऐड पहली बार टेलीविजन पर दिखाया गया था तब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसकी वजह से उनके फैंस नाखुश हो गए थे। अब अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर अपने फैंस से माफी मांग ली है। उन्होंने माफी मांगते हुए यह साफ कर दिया है कि वह अब इस ब्रैंड से अलग हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस विवाद पर अजय देवगन ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

इलायची ब्रैंड विवाद पर अजय देवगन का रिएक्शन 

सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि अजय देवगन और शाहरुख खान भी इस इलायची ब्रैंड से जुड़े हुए हैं। जब अजय देवगन से इस मुद्दे पर उनके विचार पूछे गए तब इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने इसे खुद की चॉइस बताया। अजय देवगन ने कहा कि 'यह पर्सनल चॉइस है। जब आप कुछ करते हैं तब यह भी देखते हैं कि वह कितना हानिकारक है। कुछ चीजें नुकसानदेह होती हैं तो कुछ नहीं। बिना नाम लिए मैं कह रहा हूं क्योंकि मुझे यह प्रचार नहीं करना है; मैं इलायची को एंडोर्स करता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि एडवर्टाइजमेंट से ज्यादा अगर कोई चीज नुकसानदेह है तो उसे बाजार में नहीं बिकना चाहिए।' 

Also Read: Jersey Box Office Collection Prediction: क्या केजीएफ 2 का सामना कर पाएगी 'जर्सी', पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम

आज लोगों को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम पता चल गया है। कपल ने इस वर्ष जनवरी के महीने में यह साझा किया था कि वह सरोगेसी के जरिए मां-बाप बन गए हैं। TMZ के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा है। मालती एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ सुगंधित फूल और चांदनी होता है। दूसरी ओर, मैरी फ्रांसीसी शब्द है जिसका अर्थ समुद्र का सितारा है। 

केजीएफ 2 ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपए 

यश, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक सिर्फ हिंदी भाषा में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं अगर सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की कमाई की बात की जाए तो यह आंकड़ा 676 करोड़ के पार हो गया है। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते यह हजार करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर सकती है। इस फिल्म ने अपने सातवें दिन 16.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

फिर चेहरा छुपाते नजर आए राज कुंद्रा

पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद राज कुंद्रा इन दिनों लो प्रोफाइल मेंटेन कर रहे हैं। उन्हें आजकल बहुत कम स्पाॅट किया जा रहा है। लेकिन आज राज कुंद्रा मीडिया के कैमरे से छुप नहीं पाए। आज राज कुंद्रा को एयरपोर्ट पर देखा गया। लेकिन उन्होंने अपना मुंह पूरी तरह से छुपा कर रखा हुआ था। राज कुंद्रा ने नीले रंग की हुडी पहनी थी जिसके साथ मास्क जुड़ा हुआ था। इस मास्क की वजह से राज कुंद्रा का पूरा चेहरा छुप गया था। इससे पहले भी राज कुंद्रा को देखा गया था जब उन्होंने अपना चेहरा पूरी से तरह ढक कर रखा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर