Trending Bollywood News Today: कैटरीना-विक्की बने पति-पत्नी तो रणवीर सिंह के कपड़ों का उड़ा सोशल मीडिया पर मजाक 

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 10, 2021 | 00:11 IST

Top Bollywood News Today, 09 December 2021: कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, वानी कपूर, मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान समेत आज कई बॉलीवुड सेलेब्स सुर्खियों में छाए रहे। यहां जानें दिनभर की बड़ी बॉलीवुड खबरें। 

katrina kaif, vicky kaushal, sara ali khan, akshay kumar, ranveer singh, taimur ali khan, pankaj tripathi these bollywood celebs made headlines today 09 december 2021, top bollywood news 09 december 2021, top and trending bollywood news 09 dec 2021
बॉलीवुड जगत की खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक-दूजे के हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल।
  • कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह हुए ट्रोल।
  • सारा की कविता सुनने के बाद अपनी हंसी रोक नहीं पाए अक्षय।

Top And Trending Bollywood News Today, 09 December 2021: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज कई अहम खबरें सामने आई हैं। आज का दिन बॉलीवुड जगत के लिए काफी खास रहा क्योंकि आज बॉलीवुड के जाने-माने सितारे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध गए हैं।

एक दूजे के हुए कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

कई दिनों से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आज यह दोनों सितारे शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में इन दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। हाल ही में इस न्यूली मैरिड कपल ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर सिंह को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया, जहां उन्हें नॉर्मल एयरपोर्ट लुक में देखा गया। रणवीर सिंह को नार्मल एयरपोर्ट लुक में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और उनका मजाक उड़ाया। 

सारा अली खान की कविता सुन अक्षय कुमार हुए हंसते-हंसते लोटपोट 

सारा अली खान अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसमें वह अपने फैंस को अपने द्वारा लिखी गई छोटी कविताएं सुनाती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने ऐसा ही एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार को सारा अली खान एक छोटी कविता सुनाती हैं जिसे सुनने के बाद अक्षय कुमार अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। 

छोटे नवाब तैमूर अली खान को किया गया स्पाॅट

सोशल मीडिया पर आज तैमूर अली खान की क्यूट फोटो छाई रही। तैमूर अली खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर अली खान मजे से झूम रहे हैं। उन्होंने नीले रंग की स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहनी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पंकज कुमार ने अपनी पुरानी यादों को किया ताजा

जूम एंटरटेनमेंट से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 में पूर्व इंडियन क्रिकेट टीम मैनेजर मान सिंह का किरदार निभाया है। लेकिन असल जिंदगी में जब भारत ने 1983 का मैच जीता था तब उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। पुराने दिनों को याद करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उस समय वह अपने गांव में रहते थे और उनके पास रेडियो सेट नहीं था इसीलिए उन्हें उस दौरान इस बात की जानकारी नहीं हुई थी। ‌


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर