Photos: सामने आया 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' का नया पोस्टर, दमदार अंदाज में नजर आए वरुण धवन और श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड
Updated Jan 02, 2020 | 22:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Street Dancer 3d New Poster: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है।

Street Dancer 3D
Street Dancer 3D 
मुख्य बातें
  • हाल ही में स्ट्रीट डांसर थ्री डी का नया पोस्टर सामने आया है।
  • पोस्टर में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी लगातार चर्चा में है। फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दोनों एक्टर डांस का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। जिसमें दोनों दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी लगातार पोस्टर सामने आ रहे हैं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में स्ट्रीट डांसर थ्री डी के इन पोस्टर को फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जबरदस्त डांस करते दिखाई देंगे। 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' से पहले वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को ABCD 2 में डांस करते हुए देखा गया है। लेकिन इस बार उनका डांस लेवल और भी ज्यादा है। वहीं फिल्म को डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के अलावा नोरा फतेही और प्रभु देवा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अब तक इस फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों क खूब पसंद आए हैं। ऐसे में फैंस श्रद्धा कपूर और वरुण धवन को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' इस महीने 24 तारीख को रिलीज होने वाली है।

 

 

 

'स्ट्रीट डांसर 3डी' के साथ कंगना रनौत की फिल्म पंगा भी रिलीज होने वाली है। बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। ऐसे में बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

 

 

यह साल 2013 में आई फिल्म 'एबीसीडी' सीरीज की तीसरी फिल्म है। वहीं इस फिल्म के लिए पहली पसंद श्रद्धा कपूर नहीं कटरीना कैफ थी। लेकिन किन्हीं वजहों से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर