एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं विद्युत जामवाल, नेट वर्थ सुनकर दंग रह जाएंगे आप

अभिनेता विद्युत जामवाल की कुल संपत्ति साल 2021 में $6M US डॉलर है जो की भारतीय रुपयों में 43 करोड़ है। वह हर एक फिल्म में अभिनय के लिए 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपए चार्ज करते है।

Vidyut Jamwal
Vidyut Jamwal  
मुख्य बातें
  • अभिनेता विद्युत जामवाल की कुल संपत्ति जान रह जाएंगे दंग
  • विद्युत जामवाल ने 3 साल की आयु में मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था
  • विद्युत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट्स में उच्च शिक्षा हासिल है

Vidyut Jamwal Net Worth property fees: मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट में ट्रेंड हैं और वो अक्सर अपनी फिल्मों में दमदार स्टंट करते हुए देखे जाते हैं। इतना ही नहीं फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक स्टंट के लिए भी विद्युत कभी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वो अपने सारे एक्शन सीन्स खुद की शूट करते हैं। कुछ समय पहले उनको दुनिया की उन 10 लोगों की सूची(10 people list- You Don't Want To Mess With) में शामिल किया गया है जिससे कोई टकराना नहीं चाहता। द रिचेस्ट द्वारा जारी की गई इस सूची में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मैन वर्सेस वाइल्ड फेम बेयर ग्रिल्स भी शामिल हैं। 

विद्युत जामवाल ने 3 साल की आयु में मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था। विद्युत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट्स में उच्च शिक्षा हासिल है। उनकी फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के कारण देश और विदेश में बहुत बड़ी फैन फॉलोविंग है। विद्युत अब तक 25 से भी ज्यादा देशों में कई लाइव एक्शन शोज कर चुके हैं। 

Also Read: श्रेया घोषाल की प्रॉपर्टी जान उड़ जाएंगे होश, 4 साल की उम्र से गा रही हैं गाना

विद्युत जामवाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई केरल के पलक्कड़ आश्रम से की है I उसके बाद हिमाचल प्रदेश में पिता की पोस्टिंग के वक्त उन्होंने आगे की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल (हिमाचल प्रदेश) में कंप्लीट की थी I जिसके बाद अभिनेता ने मार्टिकल आर्ट में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हैI

उन्होंने हाल ही में फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से सगाई की थी। उन्होंने नंदिता से एक सितंबर 2021 को कमांडो स्टाइल में सगाई की थी। विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की थीं जिसमें पहली फोटो में दोनों कमांडो ट्रेनिंग करते हुए नजर आए थे वहीं, दूसरी फोटो में कपल ताजमहल को देख रहा था। विद्युत ने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'मैंने सगाई कमांडो अंदाज में की। 1/09/2021' 

कुल प्रॉपर्टी

अभिनेता विद्युत जामवाल की कुल संपत्ति साल 2021 में $6M US डॉलर है जो की भारतीय रुपयों में 43 करोड़ है। वह हर एक फिल्म में अभिनय के लिए 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपए चार्ज करते है। विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal Net Worth) ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 35-40 लाख रुपये तक चार्ज करते है। विद्युत जामवाल की साल भर की आमदनी की बात की जाए तो उनकी साल भर की आमदनी 7 करोड़ रुपये है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर