Vivek Oberoi Weight Loss: विवेक ओबेरॉय ने लॉकडाउन में ऐसे घटाया 14 किलो वजन, बताया किस वजह से बढ़ गया था वेट

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने लॉकडाउन में 14 किलो वजन घटाया है। एक्टर ने खुद बताया कि कैसे उनका वजन बढ़ा था और उन्होंने किस तरह वजन कम किया।

Vivek Oberoi
Vivek Oberoi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्टर विवेक ओबेरॉय ने लॉकडाउन में घटाया 14 किलो वजन।
  • विवेक ने बताया कि किस तरह उन्होंने वजन कम किया।
  • विवेक ने कहा कि उनका वजन बहुत बढ़ गया था और वो इससे नाखुश थे।

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में चालान को लेकर चर्चा में थे। दरअसल विवेक को बिना हेलमेट हार्ले डेविडसन बाइक चलाते देखा गया जिसके चलते उन पर कार्रवाई भी हुई थी। इस दौरान विवेक पहले से ज्यादा फिट नजर आए थे। 

इस कारण बढ़ा था वेट

विवेक ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात की और बताया कि लॉकडाउन का समय उन्होंने अपने फिटनेस पर इस्तेमाल किया और फिर से शेप में आए। एक्टर ने बताया कि अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते उनका बहुत ज्यादा वजन बढ़ गया था। विवेक ने कहा, 'बहुत ज्यादा खाने से लेकर कई घंटों तक वीडियो देखने के चलते मेरा शेड्यूल बिगड़ गया था। मैं अक्सर सुबह 5 बजे सोता था और दोपहर को उठता था। मैं खुद से नाखुश था। मैं सब कुछ गलत कर रहा था। इस दौरान मेरा बहुत वजन बढ़ गया था।'

लॉकडाउन में घटाया 14 किलो वजन

विवेक ने बताया कि लॉकडाउन ने उन्हें खुद पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया और उन्होंने फिर से खुद पर ध्यान दिया। लॉकडाउन में विवेक ने 14 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया, 'मैंने सख्स शेड्यूल को फॉलो किया और अपना पूरा लाइफस्टाइल बदला। मैंने सुबह 4:30 बजे उठकर योगा और वर्कआउट करना शुरू किया। मैं जूस डाइट पर चला गया। मैं रात को 10 बजे सो जाता था। लॉकडाउन के दौरान मैंने बहुत सी किताबें पढ़ीं, स्क्रिप्ट्स लिखीं और काम पर ध्यान दिया। इस अनुशासित लाइफस्टाइल के साथ मैंने 14 किलो वजन कम किया। अब मैं बहुत हेल्दी महसूस करता हूं।'

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक पिछले साल रिलीज हुई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल निभाया था। अब विवेक हॉरर- थ्रिलर फिल्म रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में नजर आएंगे। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आएंगी। यह पलक की डेब्यू फिल्म है। वहीं दूसरी तरफ विवेक ने प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी डेब्यू फिल्म Iti- Can You Solve Your Own Murder की घोषणा की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर