जब बेटी का हाथ पकड़ने पर ट्रोल हुई थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, ट्रोलर्स को दिया था करारा जवाब

Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामे नजर आती आती हैं और इसे लेकर ट्रोल भी होती हैं। ऐश ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।

Aishwarya and Aaradhya Bachchan
Aishwarya and Aaradhya Bachchan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन
  • इससे पहले नानावती अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ और अभिषेक बच्चन
  • मालूम हो कि आराध्या अभी केवल 8 साल की हैं।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसके बाद अमिताभ और अभिषेक का इलाज तो मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या दोनों का घर पर ही इलाज चल रहा था। लेकिन अब ऐश्वर्या और आराध्या को भी नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

8 साल की हैं आराध्या

कोरोना वायरस की चपेट में आईं आराध्या अभी केवल 8 साल की हैं। आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। बॉलीवुड के शहंशाह की पोती के जन्म पर देशभर में खुशियां मनाई गई थीं और सभी उनकी एक झलक देखना चाहते थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

बेटी का ख्याल रखने पर ट्रोल हुई थीं ऐश

ऐश्वर्या जब भी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट होती हैं वो उनका हाथ थामे नजर आती हैं। इसे लेकर ऐश को अक्सपर ट्रोल किया जाता है, लोगों का कहना है कि आराध्या तीन साल की बच्ची नहीं हैं इसलिए ऐश को हमेशा उनका हाथ पकड़कर नहीं रहना चाहिए। इस पर ऐश ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब भी कैमरा पास आता है वो स्वाभाविक तौर पर ऐसा करती हैं।' ऐश ने कहा कि लोगों ऐसा कहते हैं इसलिए वो जैसे अपनी बेटी का ख्याल रखती हैं वो नहीं बदलेंगी। उन्होंने कहा था, 'फोटोग्राफर्स तस्वीरें लेने के लिए पीछे भागते हैं और दूसरे लोगों पर गिर तक जाते हैं, ऐसे में वो मां होने के नाते आराध्या का ध्यान रखेंगी। और जिन लोगों को इससे परेशानी होती है वो उनके साथ सहानुभूति रखती हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

ऐश ने आराध्या को कहा था भगवान का बच्चा

एक इंटरव्यू में आराध्या का बारे में बात करते हुए ऐश ने कहा था कि वो खुशनसीब हैं कि उन्हें आराध्या जैसी बेटी मिली। ऐश ने कहा था, 'आराध्या भगवान की बच्ची है। यह उसका अपना व्यक्तित्व है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उस जैसी बेटी मिली। मैं उसे कहना चाहती हूं कि अपनी लाइफ में वो जो करना चाहे कर सकती है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर