Dharavi Bank में दिखेगा सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय का दमदार अंदाज, सामने आएगी झुग्गियों से अपराध की अनकही दास्तां

Dharavi Bank: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक साथ नजर आने वाले हैं। MX Player की वेबसीरीज धारावी बैंक में दोनों सितारे दिखाई देंगे।

Dharavi Bank
Dharavi Bank  
मुख्य बातें
  • क्राइम आधारित वेबसीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।
  • जब जब क्राइम बेस्ड सीरीज आई हैं तो रिकॉर्ड बना है।
  • अब जुर्म की अनकही कहानी लिए नई वेबसीरीज धारावी बैंक आने वाली है।

Dharavi Bank: ओटीटी पर हर तरह का कंटेट बिकता है लेकिन क्राइम आधारित वेबसीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। जब जब क्राइम बेस्ड सीरीज आई हैं तो रिकॉर्ड बना है। अब जुर्म की अनकही कहानी लिए नई वेबसीरीज धारावी बैंक आने वाली है। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक साथ नजर आने वाले हैं। MX Player की वेबसीरीज धारावी बैंक में दोनों सितारे दिखाई देंगे।  

एशिया के सबसे बड़े झुग्गी और 4 लाख आबादी से भरे हुए एरिया धारावी पर केंद्रित अपराध और रहस्य की कहानियां अब दुनिया के सामने आने वाली हैं। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और विवेक ओबेरॉय के अलावा एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी इस सीरीज में एक हैरान कर देनेवाले किरदार में दिखाई देंगी। यह एक ऐसी क्राइम, थ्रिलर और बदले की अनोखी कहानी है जो आपको अंत तक बांध कर रखेगी।

Also Read: जादूगर के नए गाने में नजर आई जितेंद्र और आरुषि की ताजा जोड़ी, देखें ये क्यूट रोमांटिक वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MX Player (@mxplayer)

आश्रम 3, मत्स्य कांड और कैंपस डायरीज जैसी क्राइम सीरीज के बाद MX Player अब धारावी बैंक के रूप में नई कहानी दर्शकों के बीच ला रहा है। अपराध और रहस्य से भरी हुई इस वेब सीरीज को समित कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। सुनील शेट्टी ओटीटी की दुनिया में काफी पहले सक्रिय हो गए हैं। बीते वर्ष उनकी सीरीज इनविजिबल वुमन सीरीज की घोषणा हुई थी। ये भी क्राइम थ्रिलर एक्शन सीरीज है जिसका निर्देशन राजेश एम सेल्वा कर रहे हैं।

बता दें कि सुनील शेट्टी आखिरी बार जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर मुंबई सागा में स्पेशल एपीयरेंस में नजर आए थे। वहीं उन्हें तेलुग फिल्म मोसागल्लु और मलयालम फिल्म ‘मारक्करः लॉयन ऑफ द अरेबियन सी’ में देखा गया था। विवेक ओबेरॉय की बात करें तो वे ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने अमेजन प्राइम के ओरिजिनल हिंदी सीरीज इनसाइड ऐज से डेब्यू किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर