20 साल पहले ऐसे हुई थी आमिर खान से दीपिका पादुकोण की मुलाकात, बताया दही चावल का ये किस्सा

Deepika Padukone Throwback Photo: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर 20 साल पुरानी फोटो शेयर की जिसमें आमिर खान भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

Deepika Padukone Throwback Photo
Deepika Padukone Throwback Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने शेयर की 20 साल पुरानी फोटो
  • फोटो में दीपिका संग नजर आए आमिर खान
  • तस्वीर के साथ दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार किस्सा

देश में इस समय लॉकडाउन है और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस दौरान सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रही हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। दीपिका ने जो तस्वीरें अब तक शेयर की उनमें से कुछ में तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।

अब दीपिका ने एक बार फिर अपनी थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो कि 20 साल पुरानी है। इस फोटो में दीपिका के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बैठे हुए हैं। इसके अलावा फोटो में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण भी हैं। इस फोटो को पोस्ट कर दीपिका ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

फोटो को पोस्ट कर इसके साथ दीपिका ने बताया कि यह फोटो 1 जनवरी, 2000 की है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं 13 साल की थी और अजीब थी। अभी भी हूं। वो लंच खा रहे थे। दही चावल। मुझे भूखी थी, जो कि मैं हमेशा रहती हूं। लेकिन उन्होंने मुझे यह ऑफर नहीं किया और मैंने उनसे मांगा नहीं।' इस पोस्ट में दीपिका ने आमिर खान को टैग किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगी जिसमें उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप मैच पर आधारित है जिसमें भारत की जीत हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह तत्कालीन भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखेंगी। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज टल गई है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर