खुद मशहूर डांसर बनने से पहले जब टीचर थीं नोरा फतेही, क्या आपने देखीं स्टूडेंट दिशा पाटनी संग ये तस्वीरें?

Disha Patani and Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ पुरानी थ्रोबैक फोटोज को सालों पहले नोरा फतेही ने शेयर किया था जब वह दिशा की टीचर थीं। इनमें दोनों का चेहरा भी आज से काफी अलग दिख रहा है।

Disha Patani and Nora Fatehi
दिशा पाटनी और नोरा फतेही  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नोरा फतेही ने सालों पहले सोशल मीडिया पर शेयर की दिशा पाटनी के साथ खास तस्वीरें।
  • कभी एक्ट्रेस की टीचर हुआ करती थी फिल्म जगत की मशहूर डांसर।
  • संघर्ष के कठिन दौर से गुजर कर नोरा ने हासिल किया है सफलता का मुकाम।

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही अपने डांस को लेकर अक्सर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब इंटरनेट पर उनकी थ्रोबैक तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे राधे फिल्म में सलमान खान की एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने शेयर किया है। तस्वीर में नोरा अपनी स्टूडेंट और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीर को नोरा ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साल 2015 में शेयर किया था।

फोटोज में अभिनेत्री दिशा पाटनी सेल्फी लेती दिख रही हैं, तो वहीं फोटो में नोरा एक छोटा टैडी वियर और कॉफी मग हाथ में लिए दिख रही हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर नोरा ने साल 20215 में खास कैप्शन लिखा था।

नोरा फतेही ने तस्वीर के साथ लिखा था, ‘प्यारी सी बेस्ट टीचर को गिफ्ट देने के लिए बहुत शुक्रिया दिशा पाटनी, पर तुम्हारी बेस्ट टीचर हमेशा खुश रहती है।’

वहीं दूसरी पोस्ट साल 2016 की हैं, जिसमें नोरा फतेही काले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को  इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था, ‘मेरी साड़ी बाधने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत धन्यवाद।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

अगर काम की बात करें तो दिशा पाटनी प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेंड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर 22 अप्रैल को ही रिलीज हुआ है। इससे पहले एक्ट्रेस सलमान खान के साथ फिल्म भारत में दिखी थीं। इस अलावा दिशा मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगी।

वहीं अगर नोरा फतेही की बात करें तो वह जल्दी ही अजय देवगन अभिनीत 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। कुछ समय पहले उनका म्यूजिक वीडियो छोड देंगे भी रिलीज हुआ था, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर