जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर रवीना टंडन ने किया कुछ ऐसा, शर्मिंदा होकर भाग गई उनकी बेटी

Raveena Tandon Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो कुछ ऐसा करती दिख रही हैं जिसे देखकर उनकी बेटी शर्मिंदा होकर भाग जाती हैं।

Raveena Tandon
Raveena Tandon 
मुख्य बातें
  • रवीना टंडन ने हाल ही में अपना एक तीन साल पुराना वीडियो शेयर किया
  • इस वीडियो में रवीना टंडन, उनके पति अनिल थडानी और बेटी राशा नजर आ रही हैं
  • इसमें रवीना कुछ ऐसा करती हैं कि राशा वहां से भागने लगती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस समय जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और भारत भी इससे लड़ रहा है तब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

रवीना ने अपना जो वीडियो पोस्ट किया है वो साल 2017 का है जिसमें वो रेड कलर की वन पीस ड्रेस पहने न्यूयॉर्क की सड़कों पर डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान उनकी बेटी राशा और पति अनिल थडानी भी उनके साथ हैं। इस वीडियो में रवीना वहां से जा रहे एक अंजान शख्स को देखकर उनके साथ डांस करने लगती हैं, इस दौरान उनकी बेटी ने उनका हाथ पकड़ा होता है। इसके बाद रवीना लगातार डांस करती रहती हैं। तभी उनके पति अनिल भी वहां आ जाते हैं और डांस करने लगते हैं जिसके बाद राशा अपने पिता के गले लग जाती हैं। अनिल डांस करते रहते हैं और राशा अकेले आगे चली जाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

इस वीडियो को शेयर कर रवीना ने लिखा, 'वो समय जब न्यूयॉर्क की सड़कें मस्ती और खुशियों से भरी थी। अब न्यूयॉर्क, भारत, महाराष्ट्र, इटली और लंदन के लिए प्रार्थना। दुआ है कि दुनिया जल्द ठीक हो और हम बेहतर स्वस्थ ग्रह जल्द देखेंगे। इस वायरस के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को भगवान शांति दे। आप सब हमेशा हमारी प्रार्थना में रहेंगे। इस वीडियो में- हमेशा की तरह राशा मेरे व्यवहार से शर्मिंदा हैं। अनिल और मैं उसे और ज्यादा चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और वो भागने की कोशिश कर रही है।'

बता दें कि रवीना ने 22 फरवरी 2004 को राजस्थान के उदयपुर में जग मंदिर पैलेस में पंजाबी रीति रिवीज से अनिल थडानी से शादी की थी, जो कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं। मार्च 2005 में रवीना और अनिल की बेटी राशा ने जन्म हुआ। इसके बाद जुलाई 2008 में रवीना ने बेटे रणवीरवर्धन को जन्म दिया। इसके अलावा रवीना की दो बेटियां पूजा और छाया भी हैं जिन्हें उन्होंने शादी से पहले गोद लिया था। दोनों की शादी हो चुकी है और रवीना नानी भी बन गईं हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर