RRR First Look: बर्थडे पर रिलीज हुआ RRR के लिए अजय देवगन का फर्स्‍ट लुक, फैंस बोले- दमदार

बॉलीवुड
Updated Apr 02, 2021 | 13:20 IST

डायरेक्‍टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म आरआरआर (RRR) से अजय देवगन का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने अजय के बर्थडे पर उनका लुक फैंस के बीच साझा किया है।

मुख्य बातें
  • फिल्‍म आरआरआर से अजय देवगन का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है।
  • मेकर्स ने अजय के बर्थडे पर उनका लुक फैंस के बीच साझा किया है।

Ajay Devgn first look for RRR: डायरेक्‍टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म आरआरआर' (RRR) से अजय देवगन का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने अजय के बर्थडे पर उनका लुक फैंस के बीच साझा किया है। शुक्रवार को अजय देवगन (Ajay Devgn) के बर्थडे के मौके पर फिल्‍म से उनका मोशन पोस्‍टर शेयर किया गया है।1 मिनट 4 सेकंड के इस मोशन पोस्‍टर को राजामौली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए मोशन पोस्‍टर में अजय देवगन कई सैनिकों के बीच घिरे दिखाई देते हैं औ कई सैनिक उनकी तरफ धीरे-धीरे बंदूकें लेकर बढ़ रहे हैं। तभी बैकग्राउंड से आवाज आती है- LOAD, AIM, SHOOT. इसके बाद अजय देवगन का चेहरा नजर आता है जिसमें उनके माथे से खून बहता नजर आता है। उन्‍होंने अपने साथ कारतूस ले रखी है। तब अजय देवगन को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी जाती हैं। फैंस को अजय देवगन का लुक पसंद आया और इसे खूब साझा किया जा रहा है। फैंस इस लुक को दमदार बता रहे हैं।

सामने आया राम बने राम चरण का फर्स्ट लुक

अजय देवगन से पहले साउथ के सुपरस्टार राम चरण का भी फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन से पहले रिलीज किया गया था। पोस्टर में अल्लूरी सीता रामाराजू की भूमिका में अभिनेता को धनुष पर तीर चढ़ाए हुए आक्रामक अंदाज में खड़ा देखा गया था। लुक को को साझा करते हुए, राम चरण ने कहा था, 'बहादुरी, सम्मान और अखंडता। एक आदमी जिसने इसे परिभाषित किया है! #AlluriSitaRamaraju की भूमिका निभाना मेरे लिए विशेषाधिकार की बात है।

आलिया निभाएंगी लीड रोल

इस फ‍िल्‍म में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की सीता के रूप में झलक देखने को मिल चुकी है। यह पोस्टर एक्ट्रेस के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। अजय देवगन, आलिया और राम चरण के अलावा फिल्म में एनटीआर जूनियर भी नजर आएंगे। तय योजना के अनुसार फिल्म के 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर स्वतंत्रता सेनानी कोमारम भीम के किरदार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों की एंट्री के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। फिल्म के एंट्री सीन के लिए 25 करोड़ खर्च किए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर