Street Dancer 3D: र‍िलीज हुआ नया गाना Illegal Weapon 2.0, एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं वरुण और श्रद्धा

बॉलीवुड
Updated Jan 04, 2020 | 15:57 IST

Street Dancer 3D New Song: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी का नया गाना रिलीज हाल हीमें रिलीज कर दिया गया है। इस नए गाने में वरुण और श्रद्धा जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

मुख्य बातें
  • स्ट्रीट डांसर 3 डी का नया गाना रिलीज।
  • गाना Illegal Weapon 2.0 में वरुण और श्रद्धा जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
  • फिल्म इसी महीने 24 तारीख को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दोनों की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी जल्द रिलीद होने वाली हैं। वहीं अब तक रिलीज इस फिल्म का गाना और ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। गाना Illegal Weapon 2.0 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

रेमो डिसूजा द्वारा डायरेक्ट फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं गाना Illegal Weapon 2.0 के रिलीज से पहले मुकाबला और गर्मी रिलीज की गई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बात करें Illegal Weapon 2.0 तो इसे जैस्मीन सैंडलस और गैरी संधू ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स प्रिया सरैया ने तैयार किया है। गाने में म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है।

गाने के शुरुआत में श्रद्धा कपूर वरुण धवन से कहती हैं कि 'अगली बार जब मुकाबले का मन हो तो कुछ नया सीखकर आना है'। जिसके बाद दोनों डांस में एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देते हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by INAYAT ~ (@shraddhakapoor) on

 

 Illegal Weapon 2.0 से पहले रिलीज मुकाबला और गर्मी को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। बता दें कि श्रद्धा कपूर और वरुण धवन इन दिनों जमकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। वहीं फिल्म में वरुण-श्रद्धा और प्रभु देवा के अलावा नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, धर्मेश, शक्ति मोहन और पुनित पाठक भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by INAYAT ~ (@shraddhakapoor) on

 

वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ कंगना रनौत की फिल्म पंगा भी रिलीज होगी। ऐसे में बॉक्स-ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं कंगना रनौत की फिल्म पंगा स्पोर्ट्स ड्रामा बेस्ड है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर