Allu Arjun Birthday: RRR एक्टर राम चरण के भाई हैं 'पुष्पा' अल्लू अर्जुन, इन सेलेब्स के भी हैं रिश्तेदार

Allu Arjun Family: पुष्पा राज यानी अल्लू अर्जुन आठ अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने महज दो साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। जानिए अल्लू अर्जुन का फैमिली ट्री।

Allu Arjun, Ram Charan
Allu Arjun, Ram Charan 
मुख्य बातें
  • अल्लू अर्जुन आठ अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • अल्लू अर्जुन ने दो साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • अल्लू अर्जुन आरआरआर एक्टर राम चरण के कजिन भाई हैं।

Allu Arjun Family tree. पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। महज दो साल की उम्र में साल 1985 में र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म व‍िजेता में उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू किया था। उन्‍होंने 2001 में आई फ‍िल्‍म डैडी में कैमियो किया था। बतौर लीड एक्टर उन्होंने साल 2003 में आई गंगोत्री से डेब्‍यू किया था। एक्टर को सबसे बड़ा ब्रेक फिल्म 'आर्या' से मिला। 

अल्‍लू अर्जुन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्‍टार्स तक को टक्‍कर देते हैं। अल्लू अर्जुन साउथ की सबसे चर्चित फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगय्या पॉपुलर एक्टर थे। उन्होंने एक हजार से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद साउथ के सबसे फेमस प्रोड्यूसर हैं। अल्लू अरविंद कई सुपरहिट और ब्लॉक बस्टर फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे हैं। अल्लू अर्जन के एक भाई अल्लू शिरीष हैं, जो एक एक्टर हैं। अल्लू शिरीष ने फिल्म गौरवम से डेब्यू किया था।  

Allu Arjun: I have a sweet affection for Hindi cinema and I would like to be a part of it | Hindi Movie News - Times of India

Also Read: Allu Arjun facts: 2 साल की उम्र में पर्दे पर नजर आए थे अल्‍लू अर्जुन, एक फ‍िल्‍म के लिए लेते हैं इतने करोड़

राम चरण से है ये रिश्ता 
अल्लू शिरीष के अलावा अल्लू अर्जुन के एक और भाई हैं, जिनके नाम अल्लू वेंकेटेश हैं। गौतलब है कि अल्लू अर्जुन और राम चरण रिश्ते में कजिन भाई हैं। राम चरण के पिता चिरंजीवी अल्लू अर्जुन के फूफा हैं। चिरंजीवी के अलावा पवन कल्याण भी अल्लू अर्जुन के फूफा हैं। इसके अलावा नागेंद्र बाबू चिरंजीवी के भाई हैं। नागेंद्र बाबू के दो बच्चे वरुण तेज और निहारिका कोनिडेला भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। ऐसे में अल्लू अर्जुन निहारिका और वरुण तेज के भी रिश्तेदार हैं।  

Brother Love! Ram Charan sends goodies to Allu Arjun and wishes speed recovery | Telugu Movie News - Times of India

साल 2011 में की शादी 
अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात अल्लू अर्जुन के दोस्त की शादी में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपने फोन नंबर एक्सचेंज किए। 

How Allu Arjun fell in love with Sneha Reddy. On Throwback Thursday - Movies News

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी को 10 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। कपल के दो बच्चे अरहा और अयान है। अल्‍लू अर्जुन सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं और यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर