Arpita Khan Eid Bash: अर्पिता खान की ईद पार्टी में पहुंचीं कंगना रनौत, सलमान के गले लगीं शहनाज, सितारों का लगा मेला

Arpita Khan Eid Bash Pics: सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर ईद की पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर अर्पिता खान की ईद पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं।

Arpita Khan Eid Bash Photos
Arpita Khan Eid Bash Photos 
मुख्य बातें
  • अर्पिता खान ने अपने घर पर ईद की पार्टी रखी
  • बॉलीवुड के तमाम सितारों ने पार्टी में हिस्सा लिया
  • सोशल मीडिया पर अर्पिता खान की ईद पार्टी की तस्वीरें छाई

3 मई को दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड ने भी ईद का जश्न पूरू जोर शोर से मनाया। इस दौरान सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर ईद की पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर अर्पिता खान की ईद पार्टी की तस्वीरें छाई हुई हैं। आइये जानते हैं कि इस पार्टी में कौन कौन से सितारे शामिल हुए और किसने क्या पहना?

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर ईद पार्टी में पहुंची हैं। कंगना रनौत ने बेहद खूबसूरत व्हाइट कलर का डीप नेक वाला शरारा सूट पहना था। जिस पर हर किसी की नजर ठहर गई।

इस मौके पर अदाकारा तबू भी अर्पिता खान की ईद पार्टी की खास मेहमान बनीं। वहीं सलमान खान की बड़ी बहन अलविरा खान भी अपने पति अतुल अग्निहोत्री और बच्चों संग पहुंची थी।

शहनाज गिल भी अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद बैश में पहुंची और छा गईं। ब्लैक ट्रेडिशनल आउटफिट में शहनाज बेहद ही गॉर्जियस लग रही थीं। तस्वीरों में शहनाज सलमान खान संग नजर आ रही हैं। सलमान ने उन्हें गले लगाया हुआ है। बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। 

इस खास मौके पर दबंग अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी महफिल में जान डालने पहुंच गईं। सोनाक्षी पार्टी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने मींट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी जिसके संग एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था। 

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा सुष्मिता सेन, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, इब्राहिम अली खान, हिमेश रेशमिया सहित तमाम सितारे इस पार्टी में शामिल हुए।       

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर