Prabhu Deva Wedding: क्या 47 साल के प्रभू देवा ने गुपचुप तरीके से कर ली दूसरी शादी? सामने आई ये जानकारी

कोरियोग्राफर प्रभू देवा को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने दो महीने पहले गुपचुप तरीके से अपनी फिजियोथेरेपिस्ट से शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक इस समय दोनों चेन्नई में हैं।

Prabhu Deva
Prabhu Deva  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कोरियोग्राफर प्रभू देवा ने 47 साल की उम्र में कर ली दूसरी शादी?
  • प्रभू देवा की पहली शादी 25 साल पहले हुई थी।
  • जानकारी के मुताबिक प्रभू देवा ने अपनी फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है।

कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर प्रभू देवा को लेकर खबरें हैं कि इस साल सितंबर महीने में उन्होंने दूसरी बार शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक प्रभू देवा ने गुपचुप तरीके से बिहार बेस्ड फिजियोथेरेपिस्ट से मुंबई में शादी कर ली है। 

दो महीने पहले की शादी?

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक प्रभू देवा और उनकी पत्नी इस समय चेन्नई में रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रभू कुछ समय पहले अपनी कमर की परेशानी के चलते उनसे मिले थे और धीरे- धीरे उन्हें पसंद करने लगे, जिसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया। इस साल सितंबर में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी कर ली। 

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले यह खबरें थीं कि प्रभू देवा अपनी भांजी से शादी करने वाले हैं, लेकिन इस रिपोर्ट के मुताबिक यह खबरें गलत हैं और प्रभू देवा ने फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है, जो उनकी भांजी नहीं है। इस समय दोनों चेन्नई में हैं। 

25 साल पहले हुई थी पहली शादी

मालूम हो कि प्रभू देवा ने साल 1995 में रामलता से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हुए। साल 2008 में उनके बड़े बेटे का कैंसर से निधन हो गया था। प्रभू देवा और रामलता का साल 2011 में तलाक हो गया था। 

नयनतारा संग जुड़ा था नाम

साल 2010 में प्रभू देवा ने नयनतारा के साथ फिल्म विल्लू में काम किया और इस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आईं। प्रभू देवा की पत्नी को उनके और नयनतारा के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने भूख हड़ताल पर जाने की धमकी दी। रिश्ते को लेकर विवाद होने के बाद साल 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभु देवा सलमान खान की फिल्म राधे को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म पोन मनिकावेल और युंग मुंग सुंग और बघीरा में नजर आने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर