तीन साल में दो करोड़ रुपए बढ़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ की संपत्ति, घर के लिए लिया है 13 लाख रुपए का लोन

Dinesh Lal Yadav Nirahua Net worth: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव जीत लिया है। दिनेश लाल यादव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जानिए कितनी है निरहुआ की नेटवर्थ...

Dinesh Lal Yadav Nirahua
Dinesh Lal Yadav Nirahua 
मुख्य बातें
  • दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव जीत लिया।
  • दिनेश लाल यादव का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था।
  • दिनेश लाल यादव निरहुआ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Net worth: आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में भोजपुरी स्टार और भाजपा प्रत्याक्षी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की है। निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और बसपा के गुड्डू जमाली को हराया है। दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार में से हैं।  इसके अलावा वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। 

साल 2022 लोकसभा उपचुनाव में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक दिनेश लाल यादव निरहुआ की संपत्ति (Dinesh Lal Yadav Assets) में पिछले तीन साल में दो करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है। एफिडेविट के मुताबिक निरहुआ के पास सात करोड़ 67 लाख  रुपए से अधिक की चल और अचल संपत्ति है। इनमें से एक करोड़ 81 लाख रुपए की चल संपत्ति है। वहीं, छह करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। साल 2019 आम चुनाव में निरहुआ ने भाजपा के टिकट से आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। उस वक्त दाखिल चुनावी एफिडेविट के मुताबिक उनकी संपत्ति पांच करोड़ रुपए से अधिक थी।

Dinesh Lal Yadav Nirahua

Also Read: आजमगढ़ से सांसद बने निरहुआ तो फूले नहीं समा रहीं आम्रपाली दुबे, इस अंदाज में दी जीत की बधाई

17 लाख रुपए की देनदारी
दिनेश लाल यादव निरहुआ पर 17 लाख रुपए की देनदारी (Dinesh Lal Yadav Nirahua Liabilities) भी है। उन्होंने एक्सिस बैंक से तीन लाख 47 हजार से अधिक का लोन लिया है। इसके अलावा उन्होंने कार खरीदने के लिए 47 हजार 171 रुपए का लोन लिया है। वहीं, 13 लाख 23 हजार रुपए का होम लोन लिया है। दिनेश लाल यादव का मुंबई के अंधेरी में एक फ्लैट भी है।  इसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपए है। निरहुआ के पास 15 लाख रुपए की कृषि भूमि भी है। वहीं, गोरखपुर में निरहुआ के पास 65 लाख रुपए की कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

दिनेश लाल यादव निरहुआ का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। उनके पिता कोलकाता की एक फैक्ट्री में काम करते थे, जहां पर उन्हें महज 3500 रुपए सैलेरी मिला करती थी। निरहुआ बचपन में भैंस के पीठ पर घंटों बैठकर गाना गाया करते थे। निरहुआ को पहचान भोजपुरी एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' से मिली थी। वहीं, फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2008 में भोजपुरी फिल्म ” निरहुआ रिक्शावाला” के साथ की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर