ब्लैक बिकिनी में वाॅटर बेबी बनीं ईशा गुप्ता, समुद्र किनारे एक्ट्रेस ने यूं फ्लाॅन्ट की अपनी बाॅडी की अदाएं देख लोग हो गए मदहोश

Esha Gupta Flaunts Her Body In Black Bikini: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ईशा गुप्ता ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ईशा गुप्ता का यह वीडियो देखने के बाद लोग उनके बिकिनी अवतार के कायल हो गए हैं।

Esha Gupta Video, Esha Gupta Bikini Video
Esha Gupta  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं ईशा गुप्ता।
  • सोशल मीडिया पर छाया ईशा गुप्ता का वीडियो।
  • ईशा गुप्ता का वॉटर बेबी अंदाज देख लोग हुए मदहोश।

Esha Gupta Flaunts Her Body In Black Bikini, See Video: आश्रम 3 वेब सीरीज में अपनी हॉटनेस का जादू चला चुकीं ईशा गुप्ता ने अब एक बार फिर अपने बोल्ड अवतार से सुर्खियां बटोर ली हैं। अपने हॉट और बोल्ड लुक से लोगों का दिल जीत लेने वाली अदाकारा ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस क्लीन बोल्ड हो गए हैं। हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस इस वीडियो से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।‌ इस वीडियो में बॉलीवुड अदाकारा का हॉट अंदाज देखने के बाद हर कोई उनकी अदाओं का कायल हो गया है। अगर आपने अभी तक ईशा गुप्ता का यह वीडियो नहीं देखा है तो यहां जरूर देखें।

Also Read: फाइटर पायलट रह चुके हैं टाइगर श्रॉफ के नानाजी, 18-19 साल की उम्र में लड़ा था दूसरा विश्व युद्ध

अपने हॉट और बोल्ड लुक से चर्चा में रहने वाली अदाकारा ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लट्टू हो गए हैं। अदाकारा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें यह देखा जा सकता है कि वह समुद्र के किनारे बैठी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने काली रंग की बिकिनी पहनी है जिसमें वह कहर ढा रही हैं। बीच पर हैट लगाकर अदाकारा ने अपना हॉट वाटर बेबी अंदाज पूरा किया है। ईशा गुप्ता का यह वीडियो जैसे ही सामने आया वैसे भी यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Also Read: लंदन में वाइफ के साथ छुट्टियां मना रहे हैं अपारशक्ति खुराना, हाथों में हाथ डाले शेयर किया वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Gupta (@egupta)

जैसे ही ईशा गुप्ता ने अपनी यह तस्वीर साझा की वैसे ही कई लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ईशा गुप्ता आप एक बहुत अच्छी स्टार हैं, लव यू डार्लिंग' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'वाह बहुत खूबसूरत लग रही हैं आप।' इससे पहले भी अदाकारा अपने हॉट अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाई हैं। आए दिन अदाकारा आपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐसी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर